Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 03:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कनाडा के भारत पर इल्जाम से अमेरिका चिंतित
दुनिया

कनाडा के भारत पर इल्जाम से अमेरिका चिंतित

September 20, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कनाडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Washington : खालिस्तानी आतंकी की कनाडा में हुई हत्या को लेकर कनाडा द्वारा भारत पर लगाए आरोपों से अमेरिका चिंतित है। अमेरिका ने कनाडा से जांच कर न्याय करने की बात कही है। भारत में वांछित खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की इसी साल 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ बताने के बाद भारत व कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है।

पहले कनाडा सरकार ने भारत के राजनयिक पवन कुमार राय को निष्कासित किया और ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा की ज़मीन पर कनाडाई नागरिक की हत्या के पीछे विदेशी सरकार का होना अस्वीकार्य है। ये कनाडा की संप्रभुता का उल्लंघन है। जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी दिल्ली स्थित कनाडाई उच्चायोग से एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। ट्रूडो के बयान को ख़ारिज करते हुए अब भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह फ़ैसला भारत के आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है।

भारत और कनाडा के बीच इस तनाव पर अब अमेरिका का बयान आया है। अमेरिका ने कहा है कि वह कनाडा में ‘सिख कार्यकर्ता’ की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर आरोपों से ‘बेहद चिंतित’ है। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने जो आरोप लगाए हैं, उसे लेकर अमेरिका बेहद चिंतित है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारी कनाडा के अपने सहयोगियों के साथ नियमित संपर्क में रहते हैं। यह जरूरी है कि कनाडा जांच करे और अपराधियों को न्याय के कठघरे में खड़ा करे।

इसे भी पढ़ें : बड़े-बड़े औरंगजेब आए और चले गए लेकिन सनातन को मिटा नहीं सके : धामी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में नहीं पहुंचे चीन, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन
Next Article कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक माना, भाजपा ने दिया सम्मान : बाबूलाल मरांडी

Related Posts

Headlines

ईरान पर अमेरिका का बड़ा दबाव! तीन युद्धपोत, 200 लड़ाकू विमान तैनात

April 25, 2026
दुनिया

कतर के सबसे बड़े गैस टर्मिनल पर ईरान का हमला, दुनिया भर में हड़कंप

March 19, 2026
Headlines

काबुल पर पाकिस्तान का एयरस्ट्राइक! 400 लोगों की मौ’त का दावा

March 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.