Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक माना, भाजपा ने दिया सम्मान : बाबूलाल मरांडी
Headlines

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक माना, भाजपा ने दिया सम्मान : बाबूलाल मरांडी

September 20, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आदिवासियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Baitul : आजादी के बाद कांग्रेस सबसे अधिक सत्ता में रही, लेकिन उसने कभी भी आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास नहीं किया। अटलजी के कार्यकाल में अलग से आदिवासी मंत्रालय बनाया गया। वर्ष 2014 में जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने आठ आदिवासी जनप्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में जगह दी। आदिवासियों को ऐसा प्रतिनिधित्व और सम्मान कांग्रेस में संभव था क्या? कांग्रेस ने आदिवासियों को हमेशा सिर्फ वोट बैंक माना, जबकि भाजपा ने इस वर्ग का सम्मान किया। आदिवासियों के कल्याण का यह क्रम निरंतर आगे बढ़ता रहे, इसके लिए भाजपा को आशीर्वाद दीजिए। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को बैतूल जिले के गुदगांव में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के विपरीत समय में जब पूरा विश्व इस आपदा से जूझ रहा था तब भारत में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया और उनकी चिंता की। मोदी जी ने विपरीत समय में कोरोना वैक्सीन देकर देशवासियों के साथ ही विश्व के 22 से अधिक देशों के नागरिकों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि हर गरीब का जन धन खाता खोलकर उन तक सहायता सुनिश्चित करने का काम मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने उपस्थित जनता से आग्रह करते हुए कहा कि हम आदिवासियों को मुख्य धारा से जोडने वाली, देश की प्रगति और उन्नति के लिए काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल पर वोट देना है। आपके महत्वपूर्ण वोट से देश और प्रदेश में भाजपा सरकार को जनसेवा का मौका मिलेगा। मालवा क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को बैतूल के करेपानी से प्रारंभ हुई।

auto

यात्रा में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश के मंत्री कमल पटेल, ओपीएस भदौरिया एवं यात्रा के प्रभारी बंशीलाल गुर्जर, सह प्रभारी डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। ग्राम झल्लाद में पार्टी नेताओं ने रथ सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से जन समर्थन मांगते हुए भाजपा को जिताने की अपील की। यात्रा के दौरान गुदगाँव में जनसभा हुई जिसके पश्चात् साठनेर, बिसनूर, पट्टन होते हुए यात्रा मुलताई पहुंची। साठनेर, मूसाखेडी में जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता राजेन्द्र सलामे, सतीश भदोही के साथ एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मासोद में कांग्रेस नेता संजय साहू के नेतृत्व में 100 से अधिक कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया। कांग्रेस को वोट देना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना : कमल पटेल प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने सभा में कहा कि वे यहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का संदेश लेकर आए हैं। जबसे देश और प्रदेश में मोदी और शिवराज के नेतृत्व में कमल खिला है, देश के लोगों पर माता लक्ष्मी मेहरबान है। क्योंकि भाजपा के कमल के निशान को आपने वोट दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम लेकर इस देश पर 56 साल राज़ किया। मगर गांधीजी का सपना राम राज्य नहीं ला पाई।

राम राज्य लाने का काम भाजपा ने किया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक रोटी, कपड़ा और मकान सुनिश्चित होना ही राम राज्य है। ऐसा तब होगा जब आप पिछले बार की भूल नहीं करेंगे, कांग्रेस को वोट देकर अपने पाँव पर कुल्हाड़ी नहीं मारेंगे, क्योंकि हर समस्या का हल है खिलता हुआ कमल। सभी को प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी.एस. भदौरिया ने और पार्टी प्रत्याशी महेन्द्र सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें : बड़े-बड़े औरंगजेब आए और चले गए लेकिन सनातन को मिटा नहीं सके : धामी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकनाडा के भारत पर इल्जाम से अमेरिका चिंतित
Next Article AI की जरूरत, फायदे-नुकसान, चुनौतियां और संभावनाएं

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.