Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 09:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पड़ोसी सबसे पहले पीओके खाली करे : पेटल गहलोत
दुनिया

पड़ोसी सबसे पहले पीओके खाली करे : पेटल गहलोत

September 23, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पीओके
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

NewYork : संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर के कश्मीर राग छेड़ने पर भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने कहा कि पड़ोसी सबसे पहले तो पीओके खाली करे। पीओके पर उसने अवैध कब्जा कर रखा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत के बयान को व्यापक महत्व दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सबसे पहले आतंकवाद पर कार्रवाई करे। सीमा पर आतंकवाद को शह देना बंद करे। अपने मुल्क में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार उल्लंघन पर रोक लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स कहा गया है कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाते हुए दोटूक कहा कि दुनिया के सबसे खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड वाला देश पाकिस्तान है।

पेटल गहलोत के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में ने कहा गया है कि खासकर जब अल्पसंख्यकों और महिला अधिकारों की बात आती है तो पाकिस्तान की हालत बहुत खराब है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर उंगली उठाने का साहस करने से पहले पाकिस्तान के लिए यह अच्छा होगा कि वह पहले अपना घर दुरुस्त करे। मुंबई आतंकवादी हमलों के अपराधियों के खिलाफ भरोसेमंद कार्रवाई करे।

भारत की ओर से पाकिस्तान के मनमाने आरोपों का जोरदार जवाब देते हुए पेटल गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का ज्वलंत उदाहरण अगस्त 2023 का है। पाकिस्तान के फैसलाबाद जिले के जारनवाला में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के खिलाफ बड़े पैमाने पर की गई क्रूरता में 19 लोग मारे गए। चर्चों को नष्ट कर दिया गया और 89 ईसाइयों के घर जला दिए गए। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों विशेषकर हिंदू, सिख और ईसाइयों की महिलाओं की स्थिति दयनीय है। पाकिस्तान के अपने मानवाधिकार आयोग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अल्पसंख्यक समुदायों की अनुमानित 1,000 महिलाएं पाकिस्तान में हर साल अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी का शिकार होती हैं।

इसे भी पढ़ें : हमलोग तो शुरू से चाहते थे कि महिला आरक्षण बिल पास हो : नीतीश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसैकड़ों युवा आजसू पार्टी में शामिल
Next Article रांची में ईडी ऑफिस के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Related Posts

Headlines

ईरान पर अमेरिका का बड़ा दबाव! तीन युद्धपोत, 200 लड़ाकू विमान तैनात

April 25, 2026
दुनिया

कतर के सबसे बड़े गैस टर्मिनल पर ईरान का हमला, दुनिया भर में हड़कंप

March 19, 2026
Headlines

काबुल पर पाकिस्तान का एयरस्ट्राइक! 400 लोगों की मौ’त का दावा

March 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.