Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रहित में जीने का संकल्प लें युवा : मोहन भागवत
देश

राष्ट्रहित में जीने का संकल्प लें युवा : मोहन भागवत

February 2, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

गुना। मध्यप्रदेश के गुना शहर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय संकल्प शिविर का समापन रविवार को हुआ। समापन सत्र में शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए सरसंघचालक मोहन राव भागवत ने कहा कि युवा आज यहां से यह संकल्प लेकर जाएं कि वह अपना जीवन राष्ट्र एवं समाज के हित में कार्य कर सार्थक बनाएं।

तीन दिवसीय इस शिविर में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत एवं अखील भारतीय, क्षेत्रीय अधिकारियों ने युवाओं से राष्ट्र एवं व्यक्तित्व निर्माण के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। शिविर में मध्यप्रदेश के 16 शासकीय जिलों से कॉलेज विद्यार्थी शामिल हुए थे। यह शिविर संघ के स्वयंसेवकों के साथ गुना के सभी नागरिकों के लिए उत्साह का विषय बना रहा। शिविर में आयोजित प्रदर्शनी एवं शिविर दर्शन के लिए हजारों की संख्या में नगरवासी वीर सावरकर नगर पहुंचे। शिविर को देखने के बाद सभी संघ के अनुशासन एवं प्रबंधन की तारीफ करते दिखे।

समाज के लिए दें अपना जीवन
शिविर में सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने युवाओं से आह्वान किया कि वह व्यक्तिगत स्वार्थ त्याग कर राष्ट्र के उत्थान में सहयोगी बनें, अगर युवा अपने समय का छोटा हिस्सा भी राष्ट्रहित के काम में लगाने का संकल्प लें तो भारत विश्वगुरु बनकर उभरेगा।

प्रदर्शनी में पहुंचे सरसंघचालक
शहर में इस शिविर के लिए बसाये गए वीर सावरकर नगर में स्वदेशाभिमान प्रदर्शनी का सजाई गयी थी। शिविर के आखिरी दिन सरसंघचालक मोहन भागवत प्रदर्शनी देखने पहुंचे। इस प्रदर्शनी में 8 से विषयों पर आधारित 250 से ज्यादा पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई थी। प्रदर्शनी में जनजातीय महापुरुषों, संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी, सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह जी की जीवन की झलकियां, जल एवं जीवन पर आधारित जनजातीय चित्र, पराक्रमी भारत, संघ के विसर्जित पुष्प एवं समरसता जैसे विषयों पर पेंटिंग्स के साथ समाज मे चल रहे समसामयिक विषयों पर कार्टून्स भी प्रदर्शित की गईं।

स्वयंसेवकों ने किया योग व्यायाम का प्रदर्शन
शिविर के आखिरी दिन शिक्षार्थियों ने सरसंघचालक मोहन भागवत के सामने पूर्ण गणवेश में शारीरिक योग व्यायाम का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में व्यायाम योग, दण्डयोग, आसन एवं सुभाषित गीत का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के लिए युवा गत तीन महीनों से तैयारी कर रहे थे। इसके साथ हीं नियुद्ध एवं दण्ड का भी प्रदर्शन किया गया।

जिज्ञासाओं का किया समाधान
शिविर में शामिल शिक्षार्थियों के लिए जिज्ञासा समाधान सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने युवाओं के संघ से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआय और देश में निवेश को बढ़ाएगा बजट : प्रधानमंत्री
Next Article भारत ने पांचवें टी-20 में न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराया, रचा इतिहास

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.