WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Lohardaga : दो दिनों से गायब परमेश्वर उरांव की डेड बॉडी आज एक कुआं में तैरती हालत में मिली। परमेश्वर लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के आनंदपुर जोरी गांव का रहने वाला है। वह कुड़ू थाना क्षेत्र के टाकू गांव अपने ससुराल आया हुआ था। पुलिस के अनुसार दो दिनों से परमेश्वर उरांव गायब था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने कुआं में शव को तैरते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की से शव को कुआं से बाहर निकला और पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : ट्रेन के पैसेंजर्स को लूटने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दबोचा

