WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dhanbad : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का कास गुर्गा बीर सिंह धरा गया। उस पर दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान के पास पैसे भेजने का इल्जाम है। बीर सिंह दिल्ली का रहने वाला है और दिल्ली से ही सारे ट्रांजेक्शन करता था। साथ ही सैकड़ों की संख्या में अकाउंट मैनेज करता था। इस बात का खुलासा आज धनबाद पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने मीडिया के सामने किया। SSP ने बताया कि धनबाद पुलिस इससे पहले भी 100 से ज्यादा अकाउंट को फ्रिज कर चुकी है। आज भी 40 अकाउंट को भी फ्रिज किया गया। एसएसपी ने दावा किया कि प्रिंस खान जल्द ही धनबाद पुलिस की गिरफ्त में होगा। प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क को अब तक धनबाद पुलिस ने खत्म कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : अलर्ट मोड में रिम्स, आईसीयू-बी में बेड रिजर्व

