Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 09:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मैंने समाज के आखिरी व्यक्ति का नमक खाया है, मैं कर्ज चुकाने आया हूं : पीएम मोदी
Headlines

मैंने समाज के आखिरी व्यक्ति का नमक खाया है, मैं कर्ज चुकाने आया हूं : पीएम मोदी

November 15, 2023No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पीएम मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Khunti : पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड भी देश के इलेक्ट्रिक फाइड रेल रूट वाला राज्य बन गया है। झारखंड का कोना-कोना महान विभूतियों से जुड़ा है। तिलका मांझी, चांद भैरव, फूलो झानों, अलबर्ट एक्का जैसे अनेक वीरों ने इस धरती का गौरव बढ़ाया है। देश का कोई कोना नहीं था जहां आदिवासी वीरों ने मोर्चा नहीं लिया। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मणिपुर, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश सहित कई जगहों पर ऐसे वीरों का देश ऋणी है। उक्त बातें पीएम मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी भूमि से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ करते हुए कही। यह अगले साल 26 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही 24 हजार करोड़ के पीवीटीजी मिशन की शॉर्ट फिल्म व पोर्टल की लॉन्चिंग भी की। इसके अलावा आठ करोड़ लाभार्थियों को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये जारी किए।

पीएम ने सभी को कहा जोहार

auto

पीएम ने खूंटी के बिरसा कॉलेज परिसर स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इसकी शुरूआत जयकारे के साथ की और सभी को जोहार कहा। पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य से भरा हुआ है। कुछ देर पहले ही उलिहातू से लौटा हूं। भगवान बिरसा के परिजनों से भी सुखद मुलाकात हुई। उस पवित्र माटी को माथे पर चढ़ाने का सौभाग्य मिला। भगवान बिरसा मुंडा पार्क देखने का अवसर मिला। दो साल पहले यह म्यूजियम देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला था। मैं सभी देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देता हूं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा मजबूत माध्यम बनेगी

पीएम ने कहा कि आज देश में कई जगहों पर झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। देश को विशेषकर झारखंड को 50 हजार करोड़ रुपये की अलग-अलग योजनाओं का उपहार मिला है। रेल परियोजना शुरू हुई है। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद ऐसे वीरों के साथ न्याय नहीं हुआ है। हमने अमृत भारत के दौरान इन्हें याद किया। कुछ ही साल पहले खूंटी में सोलर पॉवर से चलने वाले जिला न्यायालय का उद्घाटन किया था। विकसित भारत संकल्प यात्रा मजबूत माध्यम बनेगी। मुझे दो दशक से ज्यादा सरकार के मुखिया के तौर पर काम करते हुए हो गया है। हमारी सरकार ने जितना दस साल में किया उससे ज्यादा ऊर्जा के साथ अपनी पूरी ताकत लगानी है।

चार स्तंभों को करेंगे मजबूत : पीएम

पीएम ने कहा कि हम चार स्तंभों को मजबूत करेंगे। ये चार स्तंभ भारत की नारी शक्ति, भारत के किसान भाई-बहन और किसानी के कारोबार से जुड़े लोग, पशुपालक, मछली पालक आदि, भारत की युवाशक्ति और भारत का मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीब हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में इन्हें मजबूत करने के प्रयास किए। पिछले कुछ वर्षों में 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। मोदी ने कहा कि साल 2014 से हमारा सेवाकाल शुरू हुआ है। हम सेवा करने के लिए आये हैं। हमारे आने से पहले भारत की बहुत बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। भारत के लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका जीवन बदल भी पायेगा।

हमने उपेक्षित लोगों को मजबूत किया

पीएम मोदी ने कहा कि हमने उपेक्षित लोगों को मजबूत किया। हमारी सरकार उनका संबल बनी। उनकी साथी बनी। सोच बदली तो परिणाम भी बदल गए। जल जीवन मिशन की वजह से हर घर में नल पहुंच रहा है। देश में अब यह 70 प्रतिशत तक पहुंच रहा है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वो लोग कौन थे, जिन्हें मलाई मिलती थी। जिनकी सरकार में पहुंच होती थी वह सुविधाएं आसानी से जुटाते थे, जो लोग समाज में पीछे रहे मूल सुविधाओं से वंचित था। उन्हें हमारी सरकार ने प्राथमिकता दी।

आपसी भेदभाव खत्म कर दिए जाएं

पीएम ने कहा कि मैंने बड़े वर्ग और सुविधा चाहने वाले लोगों की रोटी नहीं खाई। मैंने कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति का नमक खाया है। मैं उनका कर्ज चुकाने आया हूं। कई गांव में बिजली नहीं थी। क्योंकि, उन्हें अंधेरे में छोड़ दिया गया था। वहां बिजली पहुंचाना कठिन था। मैं मानता हूं कि मैंने वादा किया था कि एक हजार दिन में 18 हजार गांव में बिजली पहुंचाना है। आपके सेवक ने यह कर दिखाया है। पीएम ने कहा कि आपसी भेदभाव खत्म कर दिए जाएं। सभी समान हों। कई गरीब ऐसे हैं, जिन्हें योजना की जानकारी ही नहीं है। कब तक हम उन्हें उनके हाल पर छोड़े रखेंगे। यही कारण है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हो रही है। इससे गरीबों को उनका हम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनहीं रहे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा
Next Article पीएम का आज का संदेश आदिवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा : सीएम हेमंत

Related Posts

Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026

‘पलायन नहीं, तरक्की होगी पहचान’, सीएम बोले- आधी रात भी ऑनलाइन पढ़ रहे 1.42 लाख बच्चे

September 19, 2026

सीएम सम्राट ने दान की अपनी सैलरी, छात्राओं के लिए फेलोशिप और ‘पुलिस दीदी’ का किया ऐलान

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.