Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 12:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » माशूका का सिर काट गाड़ दिया था खेत में, पति-पत्नी को उम्रकैद
Headlines

माशूका का सिर काट गाड़ दिया था खेत में, पति-पत्नी को उम्रकैद

November 30, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
उम्रकैद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के बहुचर्चित सोफिया परवीन हत्याकांड में दोषी करार पति-पत्नी शेख बेलाल और अफसाना खातून उर्फ साबो खातून को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अपर न्यायायुक्त एमके वर्मा की अदालत आज सजा का ऐलान किया। कोर्ट ने आदेश में कहा कि इन दोनों दोषियों को अखिरी सांस तक जेल में रहना होगा। कोर्ट ने दोनों को हत्या के इल्जाम में बीते 25 नवम्बर को दोषी करार दिया था। यहां याद दिला दें कि तीन जनवरी 2021 को ओरमांझी से सिर कटी डेड बॉडी बरामद की गई थी। धारदार दाउली से सोफिया का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। सोफिया का सिर रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे बस्ती के एक खेत में दफना दिया गया था। यह हत्या अवैध संबंध में पहली पत्नी साबो खातून को तलाक देने को लेकर की गयी थी।

सोफिया अपने पति को छोड़कर शेख बेलाल के साथ रह रही थी। दोनों में चक्कर था। सोफिया बेलाल की बीवी बनना चाहती थी। इसके लिए पहली पत्नी को तलाक देने का लगातार दबाव बनाने लगी। बेलाल के घर में सोफिया और उसकी पत्नी के बीच हरदम लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। शेख बेलाल ने सोफिया को रास्ते से हटाने की ठानी और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस ने 12 जनवरी 2021 को तफ्तीश के दरम्यान डेड बॉडी रिकवर की थी। घटना के 12वें दिन साबो खातून को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद शेख बेलाल को सिकिदिरी से दबोचा गया था। दोनों 15 जनवरी 2021 से लगातार जेल में हैं।

इसे भी पढ़ें : केमिकल कंपनी में अगलगी के बाद लापता 7 श्रमिकों की मिली डे*ड बॉडी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेमिकल कंपनी में अगलगी के बाद लापता 7 श्रमिकों की मिली डे*ड बॉडी
Next Article सीएसपी संचालक गायब, उसी के मोबाइल से आया फिरौती का मैसेज

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.