Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 02:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बस में मुफ्त सफर करेंगे आंदोलनकारी, बुजुर्ग, महिला और स्टूडेंट्स : सीएम
Headlines

बस में मुफ्त सफर करेंगे आंदोलनकारी, बुजुर्ग, महिला और स्टूडेंट्स : सीएम

December 8, 2023No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Godda/Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की आत्मा गांव में बसती है। जबतक गांव मजबूत नहीं होगा तबतक राज्य मजबूत नहीं होगा। झारखंड का जड़ कैसे मजबूत हो। इस पर हमारी सरकार गंभीरता के साथ कार्य कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इसका फल मिल सके। मौका था गोड्डा के मुंदर कोठी स्टेडियम में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वारा” कार्यक्रम का। सीएम ने कहा कि वर्तमान में हमारी सरकार जो योजनाएं बना रही है ये योजनाएं “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के जरिये प्राप्त हुए आवेदनों के आकलन के बाद ही तैयार की जाती है।

सर्वजन पेंशन लागू करने के मामले में झारखंड देश का पहला राज्य

Advertisement Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वारा” कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार गांव-पंचायत तक पहुंच कर लोगों को उनका हक-अधिकार देने का काम कर रही है। पिछले दो साल में लाखों आवेदन हमें शिविर के माध्यम से प्राप्त हुए। कई तरह की समस्याएं सामने आई। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए चरणबद्ध तरीके से सूची तैयार की गई। उसका परिणाम यह हुआ कि सबसे पहले हमारी सरकार ने राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवा माताओं-बहनों सहित सभी जरूरतमंदों के प्रति सरकार ने संवेदना दिखाते हुए राज्य में सर्वजन पेंशन योजना लागू की। सर्वजन पेंशन योजना लागू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है। सभी जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाते हुए ससमय राज्य सरकार पेंशन उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इन सभी जरूरतमंद वर्ग को दलालों के चक्कर में फंसने को मजबूर कर दिया था। अब सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आने वाले पात्र लोगों को पेंशन के लिए विभिन्न कार्यालयों चक्कर नहीं काटना पड़ रहा है। अब उन्हें किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। हमने बुजुर्गों को सहारा दिया है। उनके हाथों में लाठी दी है। झारखंड जैसा पिछड़ा राज्य अब सभी पात्र लाभुकों एक हजार रुपए पेंशन दे रहा है।

8 लाख वंचित परिवारों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड 23 वर्ष का हो गया है। यह राज्य अब युवावस्था में आ गया है। लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस राज्य को दिशा देने का काम तो किया नहीं बल्कि इसे खोखला करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी कर्मचारी, अनुबंधकर्मी की जिम्मेवारी थी जनता की सेवा करना। सरकार कर्मचारियों को पैसा जनता की सेवा के लिए देती है। लेकिन पूर्ववर्ती सरकार, डबल इंजन की सरकार ने उन कर्मचारियों को आपकी सेवा के लिए नहीं अपनी सेवा में लोगों को लगा दिया। नतीजा है कि वर्तमान में लाखों की संख्या में समस्याओं के आवेदन हमें आज शिविरों में प्राप्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी गरीबों को आवास देने की बात कही थी। केन्द्र सरकार को मालूम है इस राज्य में गरीबों की संख्या अधिक है। हमारी सरकार गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए कई कई बार केंद्र सरकार से समन्वय बनाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने हमारी बात को अनसुना कर दिया। लेकिन राज्य सरकार ने अपने दम पर 8 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का लक्ष्य तय किया है। इस निमित्त अबुआ आवास योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत तीन कमरों का सजा धजा घर गरीबों को दिया जाएगा। अगर 8 लाख से अधिक घरों की जरूरत हुई तो चरणबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

सुदूरवर्ती एवं पहाड़ी इलाकों में रहने वाले एसटी/एससी सहित सभी वर्ग के युवाओं को दे रहे मौका

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब सुदूरवर्ती तथा पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले एसटी/एससी सहित सभी वर्ग के युवाओं को भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु निः शुल्क कोचिंग प्रदान किया जा रहा है ताकि वे भी अधिकारी बन राज्य की सेवा कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड्डा जिला अंतर्गत करीब 800 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे सूचना मिली कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। जिला प्रशासन इसपर नजर रखें। खराब कार्य करने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्टेड करें। आपके चेहरे के मुस्कान देख आपके बीच आकर हम खड़े हुए हैं। हम लोग झूठा प्रचार करने पर विश्वास नहीं करते हैं। हम लोग जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं।

परिवार की सभी बेटियों को मिलेगा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से राज्य की 8 लाख बच्चियों को योजना से जोड़ा गया है। परिवार की दो बेटियों को योजना का लाभ देने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। परिवार की सभी बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा। पढ़ाई से कोई भी बच्ची वंचित न रहे इस निमित्त हमारी सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड्डा जिला के युवक-युवतियां खिलाड़ियों की खेल में गतिविधि बढ़ी है। यह सुखद है। राज्य खेल को लेकर अलग पहचान बना सकता है। लेकिन 20 वर्ष तक इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। वर्तमान में गांव-गांव खेल के मैदान का निर्माण किया जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अब सरकार सम्मानित भी कर रही है।

आंदोलनकारी, बुजुर्ग, महिला, स्टूडेंट्स करेंगे बस में निःशुल्क सफर

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के ग्रामीणों को अब मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लाभ मिल सकेगा। इस योजना के तहत ट्रांसपोर्टर को राज्य सरकार आर्थिक सहायता भी देगी। यह योजना जल्द शुरू होने वाली है, जिससे यहां के आंदोलनकारी, बुजुर्ग, महिला, छात्र-छात्राएं निःशुल्क बस में सफर कर सकेंगे।

सीएम ने लगभग 441.06 करोड़ रुपए की 217 योजनाओं का दिया तोहफा

सीएम ने इस अवसर पर 441.06 करोड़ रुपए की 217 योजना की सौगात गोड्डा वासियों को दी। इसमें 6 करोड़ 96 लाख रुपए की 02 योजनाओं का उद्घाटन और 133 करोड़ 34 लाख रुपए की 215 योजनाओं की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 181303 लाभुकों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए उनके बीच लगभग 300 करोड़ 96 लाख रुपए की परिसंपत्ति बांटी।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा बेबी देवी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष बिंदु मंडल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद दादेल, गोड्डा के डीसी और एसपी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : लाइसेंसी हथियार रखने वालों के लिए यह खबर जरूरी है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है”
Next Article ‘एनिमल’ का जलवा बरकरार

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026
जॉब/एजुकेशन

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026
Headlines

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.