Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 11:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब तक जो हुआ, वह केवल ट्रेलर था : PM मोदी
Headlines

अब तक जो हुआ, वह केवल ट्रेलर था : PM मोदी

April 12, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Udhampur : PM मोदी ने कहा कि बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे और जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। अब तक जो हुआ वह केवल ट्रेलर था, मुझे तो नए जम्मू कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने में जुट जाना है। मोदी विकसित भारत के लिए जम्मू-कश्मीर के निर्माण की गारंटी दे रहा है लेकिन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, जम्मू-कश्मीर को फिर उन पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं। मौका था उधमपुर में जनसभा को संबोधित करने का। PM मोदी शुक्रवार को उधमपुर-कठुआ-डोडा के भाजपा प्रत्याशी डॉ जितेंद्र सिंह के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे।

PM मोदी ने कहा कि सत्ता के लिए पूर्व सरकारों ने जम्मू-कश्मीर में 370 की दीवार बनाई थी। यहां के नेताओं ने लोगों में खौफ भर दिया था लेकिन मोदी ने अनुच्छेद 370 की दीवार को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह लोग कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा लेकिन जम्मू-कश्मीर की जनता ने इन्हें आईना दिखाते हुए इनको इनकी असलियत बता दी।

Advertisement

PM मोदी ने कहा कि मैंने आपसे कहा था कि आप मुझ पर भरोसा कीजिए, मैं 60 सालों की समस्या का समाधान करके दिखाऊंगा। तब मैंने यहां माताओं-बहनों के सम्मान की गारंटी दी थी, गरीब को दो वक्त के खाने की चिंता न करनी पड़े, इसकी गारंटी दी थी। आज जम्मू-कश्मीर के लाखों परिवारों के पास अगले पांच साल तक मुफ्त राशन की गारंटी है।

PM मोदी ने कहा कि मैं भारत के किसी भी राजनीतिक दल, विशेषकर कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वे घोषणा करें कि वे अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे, यह देश उनकी ओर देखेगा भी नहीं। उन्होंने कहा कि इन परिवारवादी पार्टियों ने जम्मू कश्मीर का जितना नुकसान किया, उतना नुकसान किसी ने नहीं किया।

PM मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अब पर्यटन के साथ स्टार्टअप के लिए जाना जाएगा। कांग्रेस विकास और विरासत विरोधी है। कांग्रेस और उनका गठबंधन राम मंदिर का विरोध करता रहा, तुष्टिकरण की राजनीति कर एक बड़े वर्ग को चिढ़ाता रहा। वर्षों तक लोगों ने अपनी ही आस्था के लिए क्या-क्या नहीं झेला। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता बड़े-बड़े बंगलों में रहते थे लेकिन जब रामलला का टेंट बदलने की बात आती थी, तो लोग मुंह फेर लेते थे, अदालतों की धमकियां देते थे। बारिश में रामलला का टेंट टपकता रहता था और रामलला के भक्त टेंट बदलवाने के लिए अदालतों के चक्कर काटते रहते थे। राम मंदिर चुनावी मुद्दा न था, न होगा, ये मुद्दा तो भाजपा के जन्म से पहले का है।

PM मोदी ने कहा कि जम्मू हो या कश्मीर अब यहां रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आने लगे हैं। ये सपना यहां की अनेक पीढ़ियों ने देखा है और मैं आपको गारंटी देता हूं कि आपका सपना, मोदी का संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही लेकिन सबसे बड़ी बात है कि जम्मू कश्मीर का मन बदला है। जनता निराशा से आशा की ओर बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने जारी किया घोषणा पत्र

इसे भी पढ़ें : झामुमो के पूर्व MLA को उम्रकैद… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस दिग्गज नेता ने BJP से दिया इस्तीफा
Next Article महज 50 रुपये के चलते का*ट डाली अंगुली

Related Posts

Headlines

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026
Headlines

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026
Headlines

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026

दुर्गा पूजा पर बिहार में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, हुड़दंगियों पर नकेल, DJ कंप्लीट बैन

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.