अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रेजा से नाजायज रिश्ता रखने के चलते राजमिस्त्री सरबर अंसारी मारा गया था। वह अक्सर रेजा से मिलने उसके गांव आना-जाना करता था। जिस कारण वह रेजा के परिवार और गांव के कुछ लोगों को खटकने लगा। बीते 20 अप्रैल को भी उसे चरिया गांव में रेजा से मिलते-जुलते देखा गया। उसके बाद उसे घेर कर पकड़ लिया गया और मौत के घाट उतार दिया गया। उसकी डेड बॉडी को एक खेत में फेंक दिया गया। इस बात का खुलासा आज रांची के रुरल SP सुमित कुमार अग्रवाल ने मीडिया के सामने किया। पुलिस का दावा है कि इस कांड में शामिल 5 संदेही गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया है। इसमें एक रेजा का देवर और 2 नाबालिग हैं। गिरफ्तार लोगों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। वहीं पुलिस ने मृतक सरबर की बाइक भी बरामद कर ली है।
रांची के रुरल SP सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते 20 अप्रैल को बेड़ों के करांजी गांव में रहने वाले मुबारक अंसारी ने थाना को बताया कि उसका भाई सरबर अपनी लेबर बिरसमुनी उराईन को पैसा देने उसके गांव चरिया गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। उसका मोबाइल भी बंद है। उसने पुलिस को कुछ अहम जानकारी भी दी। इसके बाद बेड़ों DSP अखिल नीतीश कुजूर के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने 5 लोगों को अरेस्ट कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पकड़े गये 20 साल के पंचम उरांव, 23 साल के शंकर उरांव और 24 साल के महावीर उरांव को जेल भेज दिया गया है। वहीं दोनों नाबालिगों को रिमांड होम भेजा गया।
नाजायज रिश्ता बना काल, SP सुमित अग्रवाल ने किया सनसनीखेज खुलासा#Ranchi #Jharkhand #JharkhandNews #affaircheating #love pic.twitter.com/MfblVelTsI
— News Samvad (@newssamvaad) April 22, 2024
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने जारी किया घोषणा पत्र
इसे भी पढ़ें : झामुमो के पूर्व MLA को उम्रकैद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : दफन हो गया माफिया डॉन मुख्तार, बेटे ने आखिरी बार दी मूंछों पर ताव
इसे भी पढ़ें : माफिया मुख्तार की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़… देखें वीडियो



