Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 05:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार PM बनाना जरूरी : अर्जुन मुंडा
Headlines

नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार PM बनाना जरूरी : अर्जुन मुंडा

April 22, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अर्जुन मुंडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Khunti : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आने वाली सदी भारत की होनी चाहिए। इसके लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है और यह तभी संभव है जब आप लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देंगे। मौका था खूंटी में आयोजित चुनावी जनसभा का। यह जनसभा कर्रा प्रखंड के लापा और उड़ीकेल गांव में आयोजित की गई थी। अर्जुन मुंडा खूंटी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी भी हैं।

मुंडा ने कहा कि 60 वर्षों तक देश में शासन करने वालों ने गांवों के विकास को अवरुद्ध करके रखा। विकास के लिए हमें परंपरा और परिवर्तन को साथ लेकर चलना होगा। विकसित भारत के लिए हमें विकास में गतिशीलता लानी होगी। एक ओर हम ऑर्गेनिक फूड की बात करते हैं और गोबर से दूर होते जा रह हैं। विकास के लिए समयबद्ध काम होना चाहिए। घड़ी के बंद होने से समय नहीं रुकता।

auto

भुईहरी जमीन को हड़पने वाले आदिवासियों का विकास क्या करेंगे

राज्य सरकार पर हमला करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि भुईहरी की जमीन को हड़पने वाले न आदिवासियों का विकास करेंगे और न उनकी रक्षा। आदिवासियों की जमीन को दलालों को देने के लिए ही इस सरकार ने सीएनटी एक्ट में बदलाव का भी प्रयास किया। तत्कालीन मंत्री मथुरा महतो के पास सीएनटी में संशोधन वाली फाइल अब भी पड़ी है। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासियों खासकर खूंटी को काफी सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू कोई प्रधानमंत्री नहीं गया था। द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने उलिहातू जाकर धरती आबा को नमन किया।

मुंडा ने लोगों का आह्वान किया कि 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी कोई भाजपा के पक्ष में वोट देकर नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें। भाजपा नेता ब्रजेंद्र हमेरोम ने अतिथियों का स्वागत किया।

नेत्रहीन मांदर वादक से प्रभावित हुए अर्जुन मुंडा

उड़ीकेल गांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान गांव के ही नेत्रहीन मांदर वादक सूरदास मुंडा की प्रतिभा से अर्जुन मुंडा काफी प्रभावित नजर आये। उन्होंने सूरदास से हाथ मिलाया और कुछ दूर उसका हाथ पकड़कर साथ लेते गये।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर शिवशंकर मिश्रा, दिलीप शर्मा, तोरपा विधानसभा प्रभारी अरुण चंद्र गुप्ता, विष्णु सोनी, राजेन मुंडा, जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईंद, मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह, सुधीर सिंह, मोहनलाल पाठक, अश्विनी शर्मा, बिट्टू शर्मा, मनोज मिश्रा, जगरनाथ साहू, कृष्णा हेमरोम, महादेव गोप, रावण गोप, महावीर गोप, सीमा देवी, प्रीति देवी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : ASI से SI बने 1132 अधिकारी इधर से उधर… देखें…

इसे भी पढ़ें : हर हालत में क्राइम कंट्रोल करें, क्या बोल गये CM…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनाजायज रिश्ता बना काल, SP ने किया सनसनीखेज खुलासा
Next Article शादी के रोज दुल्हन के साथ भयानक कांड

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.