Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 06:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में धारा-144 लागू, कब तक… जानें
Headlines

राजधानी में धारा-144 लागू, कब तक… जानें

May 17, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
धारा-144
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में लागू धारा-144 को आगामी चार जून तक बढ़ा दिया गया है। रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार के आदेश पर बढ़ाया गया है। इससे पहले बीते 16 मार्च को धारा-144 दो महीने के लिए लगायी गयी थी। बीते कल यानी 16 मई को वह अवधि खत्म हो गई। चुनाव में किसी तरह की कोई खलल न पड़े, इसको लेकर धारा-144 को 19 दिनों के लिए बढ़ाया गया है। SDO ने चुनाव प्रक्रिया की खत्म होने तक रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सम्पूर्ण क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से चार जून की रात 11:00 बजे तक लागू रहेगा।

निषेधाज्ञा की अवधि में किसी भी तरह के अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम बारूद लेकर चलने पर मनाही रहेगी। वहीं हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंटा, तीर-धनुष, गड़ासा और भाला जैसे घातक हथियार लेकर चलने पर रोक रहेगी। किसी भी तरह के ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। साथ ही लाउड स्पीकर का इस्तेमाल रात 10 बजे से भोर के 6 बजे तक वर्जित रहेगा।

इसके अलावा किसी सार्वजनिक, सरकारी सम्पत्ति पर नारा लिखना, पोस्टर,पैम्पलेट चिपकाना, पार्टी विशेष का झंडा लगाना, सार्वजनिक सड़कों पर बैनर लगाना, होर्डिंग लगाना एवं तोरण द्वार लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी व्यक्तिगत सम्पत्ति पर बिना सम्पत्ति मालिक की लिखित अनुमति के नारा लिखना, पोस्टर-पम्फलेट चिपकाना, पार्टी विशेष का झंडा लगाना तथा होर्डिंग लगाने पर रोक रहेगा। यह आदेश पूर्वानुमति प्राप्त सभा, जुलूस, शादी, बारात पार्टी, शव यात्रा, हाट बाजार, मरीज के साथ अस्पताल जा रहे तीमारदारों, विद्यालय एवं महाविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं कर्त्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारियों और पुलिस बल पर लागू नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़ें : दुल्हन बनी लड़की को उठा ले गई पुलिस

इसे भी पढ़ें : दो मुखिया सहित कई लोग भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल

इसे भी पढ़ें : पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा SIT के कस्टडी में… जानें

इसे भी पढ़ें : बीच चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका

इसे भी पढ़ें : पिता को भा गई होने वाली बहू की बहन, फिर…

इसे भी पढ़ें : यहां सेज सजाने वालों की कमी नहीं, 500 से 50 हजार तक लगती बोली

इसे भी पढ़ें : उन्होंने बड़े-बड़े वादे किये, लेकिन वे सब भूल गये : कल्पना सोरेन

इसे भी पढ़ें : “जब तक मोदी जिंदा है…” क्या बोले PM… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट

इसे भी पढ़ें : तिहार जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें

इसे भी पढ़ें : CM योगी के रोड शो में बुलडोजर का काफिला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें

इसे भी पढ़ें : जब लालूजी नहीं डरे तो उनका बेटा डर जायेगा : तेजस्वी

इसे भी पढ़ें : ‘लालटेन’ अब भभक रही है, जल्दी बुझ भी जायेगी : राजनाथ सिंह

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआरक्षण को लेकर बड़ी बात बोल गये राजनाथ सिंह… देखें वीडियो
Next Article रिलोकेट किये गये इस लोकसभा क्षेत्र के नौ बूथ

Related Posts

Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.