Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 07:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिकवरी ईमेल से CID ने किया बड़ा खुलासा… जानें क्या
Headlines

रिकवरी ईमेल से CID ने किया बड़ा खुलासा… जानें क्या

May 30, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CID
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : लंदन से रांची आई एक NRI महिला को साइबर क्रिमिनल्स ने अपना शिकार बना डाला। उक्त महिला से करीब 29 लाख 94 हजार रुपये ठग लिए। जब महिला को इस बात का इल्म हुआ कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुकी है, तब वह भागे-भागे CID के साइबर क्राइम थाना पहुंची। इसी साल के बीते नौ मार्च को NRI महिला ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। कांड के अनुसंधान के दरम्यान CID को एक क्लू मिला और CID की टीम उस शातिर ठग तक पहुंच गई। उसे दिल्ली से दबोच लिया गया। गिरफ्तार संदेही गुनहगार का नाम रवि शंकर द्विवेदी बताया गया। उसके पास से मोबाइल, सिम कार्ड और व्हाट्सएप चार्ट बरामद किये गये हैं। वहीं, उसके खाते में रखे गये करीब नौ लाख 36 हजार रुपये को फ्रीज कर दिया गया है। इस बात का खुलासा आज CDI के DG अनुराग गुप्ता ने मीडिया के सामने किया।

DG अनुराग गुप्ता ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया कि उससे व्हाट्सएप के जरिये संपर्क किया गया था। पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया। काम बस इतना था कि इंस्टाग्राम पर वीडियो को लाइक कर स्क्रीनशॉट भेजना था। इसके एवज में उसे पैसे देने की बात थी। कुछ दिन काम करने पर उसे पैसे भी दिये गये। इसके बाद उसे और भी टास्क दिये जाने लगे। उसने वह काम भी किया। इसके एवज में भी उसके खाते में पैसे डाले गये। फिर महिला से टेलीग्राम आईडी (@Alyssa) के जरिये टास्क और हाइयर रेटिंग के लिए संपर्क किया गया। टास्क को करने के लिए उसे अलग-अलग कई बैंक खातों में पैसे डालने को बोला गया। उसके बाद उससे एक वेबसाइट पर अकाउंट बनाने को बोला गया। उस वेबसाइट पर महिला के द्वारा किये गये इन्वेस्टमेंट का प्रॉफिट दिखाया जाता था। लेकिन महिला को प्रॉफिट की फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। वेबसाइट पर सारा डाटा फर्जी थी। इस दरम्यान महिला से कुल 29 लाख 94 हजार 50 रुपये झटक लिए गये थे।

auto

DG ने बताया कि तेज तर्रार मानी जाने वाली साइबर DSP नेहा बाला की देखरेख में साइबर टीम ने इस कांड पर काम करना शुरू किया। मोबाइल नंबर से लेकर ईमेल तक खंगाले गये। शातिर ठग का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था। अचानक गठित टीम के दिमाग की बत्ती जली और टीम ने दिये गये ईमेल का रिकवरी ईमेल खोजना शुरू किया। टीम ने रिकवरी ईमेल हासिल कर लिया। इसके बाद उसी ईमेल के जरिये मोबाइल नंबर हासिल किया गया। इस मोबाइल नंबर से उस बैंक अकाउंट का पता चल गया, जहां से ट्रांजैक्शन हुआ करते थे। यह अकाउंट एक फर्जी कंपनी के नाम था। CID की टीम ने पाया कि इस एक अकाउंट से महज एक दिन में 698 ट्रांजैक्शन्स किये गये हैं। कुल दो करोड़ 46 लाख 35 हजार 477 रुपये का लेन-देन हुआ है। IP एड्रैस को ट्रैक करने पर खुलासा हुआ कि रवि शंकर द्विवेदी का आका चाइना में बैठा हुआ है। वहीं से भारत के चिंदी चोरों को कमिशन का लालच देकर उनसे यह सब गोरख धंधा करवाता है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व CM हेमंत सोरेन को SC से वापस लेनी पड़ी याचिका… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : इश्क में का’तिल बनी बेटी, सोये बाप को का’ट डाला…

इसे भी पढ़ें : विपक्षी गठबंधन के पास विकास का कोई प्लान नहीं : सुदेश महतो

इसे भी पढ़ें : नयी नवेली दुल्हन के साथ क्या कर डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : अखिलेश की सभा में चले जूते-चप्पल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article206 सभाएं-रोड शो व 80 इंटरव्यू के साथ PM मोदी का चुनाव प्रचार खत्म
Next Article प्रणाम-पाती कर घर में घुसा, फिर जो कुछ किया वह रूह कंपा गया

Related Posts

Headlines

JPSC-CGL धांधली में CID ने 4 और को दबोचा, लालपुर से कोडरमा तक जुड़े थे तार

September 16, 2026
Headlines

ट्रैक्टर और नाव से बाढ़ के बीच पहुंचे सीएम और केंद्रीय मंत्री, पीड़ितों को 7-7 हजार की मदद

September 16, 2026
Headlines

अनंत अंबानी ने पूरा किया अपना वादा… जानें क्या

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JPSC-CGL धांधली में CID ने 4 और को दबोचा, लालपुर से कोडरमा तक जुड़े थे तार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और नाव से बाढ़ के बीच पहुंचे सीएम और केंद्रीय मंत्री, पीड़ितों को 7-7 हजार की मदद

September 16, 2026

अनंत अंबानी ने पूरा किया अपना वादा… जानें क्या

September 16, 2026

CM हेमंत से मिले बर्नार्ड लिंच, झारखंड में माइनिंग, शिक्षा और निवेश पर बनी बड़ी रणनीति

September 16, 2026

पुराने बदमाशों की कुंडली खंगालेगी रांची पुलिस, बिगड़ैल युवाओं पर भी कसेगा शिकंजा

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.