Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रणाम-पाती कर घर में घुसा, फिर जो कुछ किया वह रूह कंपा गया
Headlines

प्रणाम-पाती कर घर में घुसा, फिर जो कुछ किया वह रूह कंपा गया

May 30, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
घर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ramgarh : रामगढ़ में दिन के उजाले में एक घर में डाका डाला गया। घर की मालकिन सुशीला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं भागने से पहले अपराधियों ने घर के एक कमरे में आग लगा दी। घर के अंदर से धुआं उठता देख पड़ोस के लोगों को शक हुआ। कुछ लोगों ने थोड़ी देर पहले इसी घर से चार लोगों को तेज चाल में भागते हुये देखा था। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद धधकते आग पर काबू पाया गया। घर की मालकिन सुशीला देवी किचन में मरी पड़ी थी। उसके बदन पर कई जगहों पर चाकू से अंधाधुंध वार करने के जख्मों के निशान मिले हैं। घटना के बाद आसपास से जुटे लोगों में से कुछ का दावा था कि ऐसी वारदात पहले कभी रामगढ़ के विद्यानगर मोहल्ले में नहीं हुई। रूह कंपा देने वाली यह वारदात इसी मोहल्ले में रहनेवाले अशर्फी प्रसाद के घर में हुई। डकैती, आग और खून कर अपराधियों ने अपनी गुंडई का नंगा नाच दिखा गया। कुछ लोगों ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर-भय रहा ही नहीं। बहुत खराब हालात होते जा रहे हैं। शासन-प्रशासन को लॉ एण्ड ऑर्डर को लेकर गंभीर होने की जरूरत है।

भागने से पहले अपराधी घर में लगे CCTV के DVR भी अपने साथ लेते गये। घर से कितना सामान बटोर कर ले गये, इसका कोई ब्योरा पुलिस के पास नहीं था। पुलिस का रटा-रटाया एक ही जवाब था कि डकैती, आगजनी और हत्या हुई है, जांच की जा रही है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि मोहल्ले में लगे एक CCTV में भागते अपराधियों का चेहरा कैद हो गया है। इसमें एक महिला भी कंधे पर बैग टांगे दिख रही है। बाकी तीन लड़के पैदल ही भागते दिखे। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को बुलाया। घर में आग लगा देने के चलते खोजी कुत्ता को कुछ क्लू नहीं मिल पाया, वहीं FSL की टीम ने कई तरह के प्रदर्श जुटाये हैं। अपराधियों को खोज निकालने के लिये पुलिस की अलग-अलग टीम काम कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहराई से तहकीकात कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी कुछ भी बोल देना जल्दबाजी होगी।

घटना के संबंध में अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार आज दिन के उजाले में कुछ लोग असर्फी प्रसाद के यहां पहुंचे। उनका घर रामगढ़ के विद्यानगर मोहल्ले में है। घर की मालकिन सुशीला देवी ने जब दरवाजा खोला तो सभी उनके पैर छूकर प्रणाम-पाती कर घर के अंदर ऊपर के तल्ले में चले गये। थोड़ी ही देर बाद मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनलोगों को घर से हड़बड़ी में निकलते देखा। घर का नीचे का दरवाजा खुला हुआ था और पहले तल्ले से धुआं निकल रहा था। घर की खिड़की और दरवाजा तोड़ कर कुछ लोग अंदर गये और धधकते आग पर पानी फेंक उसपर काबू करने की कोशिश की, पर इस गर्मी में आग अपना विकराल रूप ले चुका था। फायर ब्रिगेड की टीम धधकते आग पर काबू पाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को अपराधियों के बारे में कोई क्लू नहीं मिल पाया था। शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें : पूर्व CM हेमंत सोरेन को SC से वापस लेनी पड़ी याचिका… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : इश्क में का’तिल बनी बेटी, सोये बाप को का’ट डाला…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिकवरी ईमेल से CID ने किया बड़ा खुलासा… जानें क्या
Next Article पूर्व PM का पोता अरेस्ट, SIT ने एयरपोर्ट पर ही धर लिया

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.