Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 08:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फार्मूला रास आ गया, मजदूर को जिंदा ज’लाने वाले बच न सके
Headlines

फार्मूला रास आ गया, मजदूर को जिंदा ज’लाने वाले बच न सके

June 8, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मजदूर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : कंटेनर के साथ एक मजदूर को जिंदा जला देने के कांड में शामिल अपराधियों तक पहुंचने के लिये पुलिस द्वारा अपनाये गये फार्मूला काम आ गया। वारदात को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने केबलिंग का काम कर रही सिंह इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक कर्मचारी को फोन कर धमकी दी गई थी। फोन पर मिली धमकी को टेप कर लिया गया। पुलिस को हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। तब पुलिस ने ऑडियो गांव के कुछ लोगों को सुनाया। धमकी देने वाले आवाज को ग्रामीणों ने पहचान लिया। रवि मुंडा का नाम उछलकर सामने आया। पुलिस ने रवि मुंडा को उठा लिया। पूछताछ में वह टूट गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के सामने खुलासा किया कि रंगदारी वसूलने की खातिर ऐसा किया। इस कांड में शामिल अपने अन्य सहयोगियों के बारे में भी पुलिस को सबकुछ बता दिया। इसके बाद पुलिस दिनेश उरांव, अनीश केरकेट्टा, रूपेश पहान एवं महेश उरांव को अरेस्ट कर लिया गया। इनके पास से एक पिस्टल, देशी पिस्तौल और कई राउंड जिंदा गोलियां मिली है।

पुलिस अनुसंधान से यह भी खुलासा हुआ कि पकड़े गये लोग किसी उग्रवादी संगठन से ताल्लुकात नहीं रखते हैं। लोकल गुंडे हैं। रंगदारी वसूलने की खातिर इलाके में गुंडई करते रहते थे। यहां याद दिला दें कि बीते 28 मई की देर रात राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज के करामकोचा में BSNL के केबलिंग का काम कर रही कंपनी की साइट पर एक कंटेनर को जला दिया गया था। इस आगजनी में एक मजदूर जिंदा जल गया था। इस वारदात को रांची पुलिस ने गंभीरता से लिया। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने खलारी DSP के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम उक्त फार्मूला अपना कर अपराधियों को दबोच लिया। SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार सभी का आपराधिक इतिहास रहा है। रवि मुंडा पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार रूपेश मर्डर केस में जेल जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : दो-चार पुड़िया गांजा पकड़ मत इतराये, थानेदारों को मिला नया टास्क… जानें

इसे भी पढ़ें : डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी

इसे भी पढ़ें : कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, क्या लिख गई… जानें

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहोने वाले पति के लिये हल्की अंगूठी लायी मां, क्या कर गई बेटी… जानें
Next Article झारखंड में स्कूलों का टाइम-टेबल बदला, सरकारी आदेश जारी

Related Posts

Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.