Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 10:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इतना सशक्त बनाएंगे कि किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी : CM
Headlines

इतना सशक्त बनाएंगे कि किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी : CM

September 19, 2024No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Garhwa : “आज आपके चेहरे की खुशी यह बता रही है कि हमारी जन कल्याणकारी योजनाएं आपको कितनी पसंद आ रही है। हमारा मकसद ना सिर्फ आपकी समस्याओं का समाधान करना है, बल्कि विकास में आपकी भागीदारी भी सुनिश्चित करनी है। इस कड़ी में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” एक मजबूत और बेहद कारगर कार्यक्रम साबित हो रहा है।” उक्त बातें CM हेमंत सोरेन ने कही। मौका था गढ़वा के मेराल में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का। CM ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार रांची हेडक्वार्टर से नहीं बल्कि गांव और देहात से चल रही है ताकि सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क बना रहे।

आपसे सीधा संवाद हो, इसलिए जिला और पंचायतों में लगने वाले शिविरों में हो रहा हूं शामिल

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गांव -पंचायत एवं टोला- मोहल्ला में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं । बीडीओ- सीओ जैसे जिन अधिकारियों को आपने कभी देखा नहीं, वे आपके दरवाजे पर आकर सरकार की योजनाओं से आपको जोड़ने का काम कर रहे हैं। मैं भी विभिन्न जिलों में आयोजित हो रहे विशेष शिविरों में लगातार शामिल हो रहा हूं, ताकि आपके साथ सीधा संवाद करने के साथ सरकार की योजनाओं की हकीकत को जान सकूं।

हर कदम पर हम आपके साथ हैं

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार हर कदम पर आपकी साथ खड़ी है। चाहे कोविड का वह भयावह दौर हो या आज पूरे मान- सम्मान के साथ आपको हक- अधिकार देने की बात। सरकार हर मोर्चे पर आपको आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगले 5 वर्षों में हर घर में हर वर्ष एक लाख रुपया पहुंचाएंगे। हम आपको इतना सशक्त बनाएंगे कि किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी। बस जिस तरह आप हमारा सहयोग करते आ रहे हैं, आगे भी अपना आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि आपके लिए और मजबूती के साथ काम करने की ताकत हमें मिले।

आधी आबादी को दे रहे हैं सम्मान

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि नारी सशक्तिकरण हमारी प्रतिबद्धता है। इस कड़ी में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना के माध्यम से हम आधी आबादी को मान- सम्मान देने का काम कर रहे हैं। आज 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की लगभग 50 लाख माताओं और बहन -बेटियों को हर महीने एक हज़ार रुपए समान राशि दे रहे हैं । इनके खाते में दूसरी किस्त की भी राशि भेजी जा चुकी है। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह योजना निरंतर चलेगी, ताकि इस राज्य की बहन- बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में और मजबूती के साथ आगे बढ़ सकें।

किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए कर रहे हैं प्रोत्साहित

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आई है। इस कड़ी में बिरसा हरित ग्राम योजना,दीदी -बाड़ी योजना, नीलांबर- पीतांबर जल समृद्धि योजना जैसी योजनाओं से जुड़ने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं ताकि वे वैकल्पिक खेती के लिए आगे आएं, ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी कर सकें।

दिग्भ्रमित नहीं हों, राज्य के विकास के लिए समाज में बिखराव करने वालों को जवाब देंCM हेमंत सोरेन ने कहा कि कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ेगा, जब समाज में किसी तरह का कोई बिखराव नहीं होगा। सभी मिल- जुलकर रहेंगे और समाज तथा राज्य के विकास में अपना योगदान देंगे । मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपको दिग्भ्रमित कर समाज को जो तोड़ना चाह रहे हैं, उससे ना सिर्फ सतर्क तथा सावधान रहें बल्कि करारा जवाब भी दें।

सरकार की नीतियों, निर्णयों और उपलब्धियों से कराया अवगत

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के आदिवासी -मूलवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब, बूढ़े- बुजुर्ग, महिला, नौजवान और बच्चे बच्चियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज कोई भी बूढ़ा -बुजुर्ग बिना पेंशन के नहीं है। 50 लाख महिलाओं को सम्मान राशि मिल रहा है। बच्चियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है। युवाओं को सरकारी नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में लगातार काम हो रहा है । नौकरियों में स्थानियों की बहाली हो रही है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन दिया जा रहा है। सभी कोटि के सरकारी कर्मियों की समस्याओं तथा मांगों को पूरा कर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। राज्य के 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास दे रहे हैं । राज्य के छात्रावासों का जीर्णोद्धार हो रहा है, जहां विद्यार्थियों को मुफ्त भोजन की व्यवस्था की जा रही है । किसानों के दो लाख रुपए तक के लोन माफ कर दिए गए हैं । बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ बकाया बिल माफ कर दिया गया है। हमारी सरकार की ऐसी अनेकों योजनाएं हैं, जिनके मार्फत राज्य के हर वर्ग और तबके को सशक्त बना रहे हैं

गढ़वा को 135 एवं लातेहार को 613 विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का मिला तोहफा, लाभुकों के बीच बांटी गई परिसंपत्ति
CM हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर गढ़वा एवं लातेहार जिले को लगभग 1197 करोड़ 62 लाख रुपए की 748 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें गढ़वा जिला अंतर्गत 732 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 800 रूपए की 113 योजनाओं का शिलान्यास तथा 260 करोड़ 92 लाख 61 हज़ार रुपए की 22 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। जबकि लातेहार जिले में 109 करोड़ 22 लाख 16 हज़ार 368 रूपए की 144 योजनाओं का शिलान्यास एवं 94 करोड़ 98 लाख 22 हज़ार 924 रुपए की 469 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर गढ़वा जिले के 25044 लाभुकों के बीच 38 करोड़ 94 लाख 15 हज़ार 800 रुपए एवं लातेहार जिले के 197184 लाभुकों के बीच 167 करोड़ 14 लाख 6 हजार 904 रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में लातेहार जिले के लिए 54 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक रामचंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, पलामू प्रमंडल के आयुक्त बाल किशुन मुंडा, डीआईजी वाईएस रमेश और गढ़वा एवं लातेहार जिले के डीस-एसपी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : फॉर्चुनर से उतर अचानक लोगों को फुचका खिलाने लगी MLA अंबा (VIDEO)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअलर्ट मोड में रांची पुलिस, क्या बोल गये ADG लाटकर… देखें
Next Article …अरे मैं भी मामा हूं : शिवराज सिंह चौहान

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.