Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 12:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रूस: रॉकेट परीक्षण के दौरान धमाके में 5 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, फैला रेडिएशन
दुनिया

रूस: रॉकेट परीक्षण के दौरान धमाके में 5 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, फैला रेडिएशन

August 10, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रूस (Russia) के न्योनोस्का में रॉकेट परीक्षण (Rocket test) के दौरान हुए ब्लास्ट के बाद सेवेरोद्विंस्क शहर में रेडिएशन (Radiation) स्तर सामान्य से 20 गुना ऊपर पहुंच गया है.

रूस (Russia) के न्योनोस्का में रॉकेट परीक्षण (Rocket test) के दौरान अचानक ब्लास्ट (Blast) हो गया. इस हादसे में पांच परमाणु वैज्ञानिकों (Nuclear scientist) की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए. बताया जाता है कि इस हादसे के बाद न्योनोस्का से 47 किलोमीटर दूर सेवेरोद्विंस्क शहर में रेडिएशन (Radiation) फैल गया है. रूसी सरकार ने अधिकारी ने बयान जारी कर बताया है कि धमाके बाद सेवेरोद्विंस्क शहर में रेडिएशन स्तर सामान्य से 20 गुना ऊपर पहुंच गया है. हालांकि, दावा किया जा रहा है कि 40 मिनट के बाद ही हालात को सामान्य कर लिया गया था. मेडिकल टीम ने केमिकल और न्यूक्लियर प्रोटेक्शन सूट पहनकर सभी घायलों को टेस्ट साइट से बाहर निकाल लिया है.

रूस की न्यूक्लियर कंपनी रोसातोम के मुताबिक, वैज्ञानिक रॉकेट के लिक्विड प्रोपेलेंट इंजन का परीक्षण कर रहे थी उसी दौरान रॉकेट में धमाका हुआ. जिस समय ये धमाका हुआ उस वक्त वैज्ञानिक आइसोटोप के जरिए प्रपुल्शन सिस्टम को चलाने का प्रयास कर रहे थे. धमाका इतना तेज था कि टेस्ट साइट को काफी नुकसान हुआ है. धमाके में पांच वैज्ञानिकों की मौत हो गई है, जबकि नौ घायल बताए जा रहे हैं. टेस्टिंग साइट के पास रहने वाले आर्खनगेल्सक और सेवेरोद्विंस्क शहर के लोग रेडिएशन को लेकर काफी डरे हुए हैं.

बताया जाता है कि रूस में एक हफ्ते से ये दूसरा बड़ा हादसा है. इससे पहले साइबेरिया स्थित हथियारों के गोदाम में आग लग जाने से भी काफी नुकसान हुआ था. हथियारों के गोदाम में आग लगने से कई धमाके हुए, जिससे शहर के लोग काफी डर गए. इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

लोग मेडिकल स्टोर में लगा रहे भीड़
रूस के न्योनोस्का में रॉकेट परीक्षण के दौरान ब्लास्ट होने से सेवेरोद्विंस्क शहर में रेडिएशन स्तर सामान्य से 20 गुना ऊपर पहुंच गया है. रेडिएशन के खतरे को देखते हुए लोग मेडिकल स्टोर पर आयोडीन और दवा लेने के लिए दौड़ रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवरुण धवन ने बचपन की दोस्त से गुपचुप कर ली सगाई
Next Article पाकिस्तान रच रहा है खतरनाक साजिश! सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें

Related Posts

Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
दुनिया

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.