Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आजम खान को जेल में नहीं दे सकते एसी और मोबाइल: डीसी मिश्रा
देश

आजम खान को जेल में नहीं दे सकते एसी और मोबाइल: डीसी मिश्रा

March 1, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

सीतापुर। धोखाधड़ी के मामले में रामपुर से सपा सांसद आजम खान, पत्नी और बेटे संग सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम जेल में एसी, मोबाइल और वो सारी सुविधाएं चाहते है, जो जेल में लाना बिल्कुल प्रतिबंधित है। इस पर आजम जेल प्रशासन पर आतंकवादी जैसे सलूक होने की बात कह रहे हैं। इन सब बातों को निराधार बताते हुए जेल अधीक्षक का कहना है कि हम उन्हें वह सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं जो एक वीवीआईपी को दी जाती हैं।

यह जेल नियम के विरुद्ध है। आजम खान को यह सोचना चाहिये कि 1878 की बनी सीतापुर की इस जेल में एसी कमरे नहीं है, हम उनको एसी नहीं उपलब्ध करा सकते। वीवीआईपी होने के कारण जेल प्रशासन जेल मैनुअल के हिसाब से उनकी देखरेख कर रहा है।

आजम खान और उनकी पत्नी को कमर में दर्द होने के कारण उन्हें शौच के लिए कमोड की व्यवस्था की गई है। पिता पुत्र दोनों को एक साथ रखा गया है और उनकी देखरेख के लिए दो व्यक्तियों को हर समय के लिए लगाया गया है। उन्हें अच्छा खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम जेल में मोबाइल नहीं उपलब्ध करा सकते, कोई भी नुकसान पहुंचाने वाली चीज नहीं दे सकते हैं। जेल मैनुअल के हिसाब से जो कुछ हो सकता है वह सब किया जा रहा है।
मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि जेल मैनुअल के हिसाब से सप्ताह में तीन दिन मुलाकात ही संभव हो सकेगी। एक व्यक्ति सप्ताह में तीन दिन मिल सकता है। तीन लोग अगर है तो सप्ताह में 9 लोग ही मिल सकते हैं। हम नियम और कानून से बंधे हुए हैं। जेल अधीक्षक ने कहा कि आजम खां के ऊपर मनोवैज्ञानिक असर है। उन्हें लगता है कि हम कहां रहते थे और कहां आ गए। यह बात को लेकर आजम सोचते रहते हैं और कोई बात नहीं है, उनकी पूरी देखरेख जेल मैनुअल के हिसाब से की जा रही है।

इंतकाम के जज्बे से काम कर रही भाजपा
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन रविवार को आजम खान से मिलने के लिए जेल पहुंचे। मुलाकात करने के बाद जेल से बाहर निकलने पर उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा इंतकाम के जज्बे से काम कर रही है। आजम खान और उनके परिवार को जेल के अंदर हर तरीके की तकलीफें दी जा रही हैं। पहले ही सरकार ने उन पर फर्जी मुकदमे लगाए हैं और अब जेल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला कार्य सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अदालत से आजम को न्याय जरूर मिलेगा। सीतापुर की जेल सहित प्रदेश में जंगलराज देखने को मिल रहा है, प्रजातंत्र के लिए यह शुभ लक्षण नहीं है। अहमद हसन ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत की अस्मिता एवं पहचान हैं श्रीराम : अखिलेश्वरानंद
Next Article अयोध्या में रामलला के दर्शन 25 मार्च से नए स्थान पर होंगे: चंपत राय

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.