Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नये साल के जश्न में इतने जवानों के जिम्मे राजधानी की सुरक्षा की कमान
Headlines

नये साल के जश्न में इतने जवानों के जिम्मे राजधानी की सुरक्षा की कमान

December 23, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुरक्षा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : राजधानी रांची में नये साल को देखते हुये पिकनिक स्पॉट, पर्यटन स्थल और मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा को लेकर लगभग दो हजार जवानों को डिप्यूट किया गया है। साथ ही साथ क्रिसमस गैदरिंग को लेकर भी रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किये हैं। पर्यटन स्थलों पर पर्यटन मित्रों की भी सहायता ली जा रही है। खासकर होटलों और रेस्टोरेंट जहां पर न्यू ईयर की लेट नाईट पार्टी आयोजित होगी, वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अतिरक्त फोर्स थाने को भी मुहैया कराया गया है। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया। नये साल के आगमन को लेकर राजधानी और उसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। सैलानियों की यह भीड़ नये साल के आगमन पर और बढ़ेगी। ऐसे में सैलानियों की सुरक्षा और हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिये रांची पुलिस के तरफ से बड़ी तैयारी की गयी है।

रांची पुलिस कप्तान चन्दन कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने पुख्ता और कड़े इंतजाम किये गये हैं। पूरे जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाओं को लेकर रोकने के लिए राजधानी में 50 शक्ति कमांडों भी तैनात की गयी है। 25 दिसम्बर से लेकर 15 जनवरी तक शक्ति कमांडों शहर में स्थित सभी पार्कों पर नजर रखेंगी।

SSP ने बताया कि रांची के आस-पास स्थित दशम और जोन्हा फॉल जैसे सभी पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस सहायता केंद्र खोले जा रहे हैं। पर्यटन मित्रों के साथ भी इसमें मिलेगा। वहीं पुलिस के जरिये नशे में वाहन चलाने वालों की जांच करने के लिए कुछ स्थान को चिन्हित किया गया है, जहां पर रात में चेकिंग की जाएगी। नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर पुलिस उनसे सख्ती से निबटेगी और कार्रवाई करेगी।

SSP ने कहा कि पिकनिक स्पॉट की सुरक्षा में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिले के थानेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। आम लोगों से भी सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की गई है। जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर एक सूचना बोर्ड और फ्लेक्स लगाकर सावधानी बरतने की अपील की गई है, उसमें स्थानीय थाना प्रभारी और डीएसपी का नंबर भी अंकित किया गया है, साथ ही इमरजेंसी की स्थिति में डायल 100 और 112 पर सूचना देने की अपील भी की गई है।

SSP ने बताया कि वैसे फॉल और झरनें जहां डूबने का खतरा बना रहता है, उन जगहों पर एनडीआरएफ टीम और गोताखोरों को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से अपील की गयी है कि खतरनाक स्थानों पर जाकर सेल्फी ना लें, डूबने वाले इलाके में स्नान के लिए न उतरे।

यहां याद दिला दें कि नये वर्ष को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से पिकनिक स्पॉट वाले स्थानों को चिन्हित किया गया है। जिले के विभिन्न स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। राजधानी रांची और उसके आसपास के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में रॉक गार्डन, कांके डैम, सिदो-कान्हू पार्क, मछली घर, नक्षत्र वन, हटिया डैम, हुंडरु फॉल, दशम फॉल, दिउड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, जोन्हा फॉल, गेतलसूद डैम, सीता फॉल, गौतम धारा, रुक्का डैम, ऑक्सीजन पार्क, बिरसा मुण्डा पार्क, स्वर्ण रेखा, मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र, जैविक उद्यान, फन कैशल पार्क, डोरंडा स्थित श्रीकृष्णा पार्क, पहाड़ी मंदिर, टैगोर हिल, धुर्वा डैम और पिठोरिया घाटी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : हटिया विस सीट से चुनाव लड़ने वाला ओम प्रकाश गुप्ता अरेस्ट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड से नवाजे गये मशहूर डॉ यूएस वर्मा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत और MLA कल्पना सोरेन ने आर्चबिशप से ली Blessings
Next Article चावल का पानी त्वचा के लिए फायदेमंद… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.