अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi :रांची के नामकुम के कुटियाती चौक स्थित आर्मी मैदान में 28 दिसंबर को आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम के मद्देनजर गुरुवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ राज्यस्तरीय व्कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। साथ ही संबंधित सभी अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरा कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कार्यक्रम वाले दिन आवागमन के बेहतर इंतजाम कराने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार आवागमन कि समस्या ना हो। लाभुकों के आवागमन, उनके बैठने, खाने-पीने, शौचालय, पार्किंग आदि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारी सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। साथ ही कहा कि कार्यक्रम संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो और विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे इसके लिए व्यापक पैमाने पर फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में काफी संख्या में लाभुक शामिल होंगे। विभिन्न जिलों से लाभुकों को लेकर आने वाले वाहनों के रुट चार्ट निर्धारित किया गया है, जो रिंग रोड से वाया खरसीदाग कुटीयातू मोड़ से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर रहेगा। वीवीआईपी एवं वीआईपी सदाबहार चौक नामकुम से होते हुए कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे। उपायुक्त ने लाभुकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखते हुए चयनित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया और तमाम तरह की व्यवस्थाओं को देखा गया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि 28 दिसंबर को आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान की चौथी किस्त और 2500 की पहली किस्त देंगे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शहर रांची राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त द्वारा, रांची में होने वाले मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
उपायुक्त ने किया मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
इसे भा पढ़ें : कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 26 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान
इसे भा पढ़ें : जियो पेमेंट्स बैंक में खाता खोलें और पाएं 5,000 रुपए के गिफ्ट वाउचर्स
इसे भा पढ़ें : झारखंड कैबिनेट का फैसला ,बढ़ा तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता
इसे भा पढ़ें : विशाल वासुदेव बने रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष
इसे भा पढ़ें : PLFI का मोस्ट वांटेड धराया, खोल गया कई राज
इसे भा पढ़ें : बैंक के कैश काउंटर में खड़ी महिला के साथ कर डाला कांड… जानें क्या
इसे भा पढ़ें : नये साल के जश्न में इतने जवानों के जिम्मे राजधानी की सुरक्षा की कमान

