Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » New Year में हुये 10 बड़े बदलाव, आपके जीवन पर Direct असर
Headlines

New Year में हुये 10 बड़े बदलाव, आपके जीवन पर Direct असर

January 1, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
New Year
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : नये साल यानी New Year का आगाज हो चुका है। हम सब साल 2025 में प्रवेश कर चुके हैं। साल के पहले रोज यानी एक जनवरी से कई ऐसे नियमों में बदलाव किया गया है, जो सीधे तौर पर आपकी जीवन पर असर डालेगा। किन-किन नियमों में बदलावे किये गये हैं… जानें

अब किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे पेंशन

नये साल में इपीएफओ पेंशन को बड़ी राहत मिलने जा रही है। पेंशनर्स पेंशन की राशि को किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे। इसके लिये उन्हें अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। इस नई प्रणाली से देश भर में 78 लाख से ज्यादा पेंशन भोगियों को लाभ होगा। ऐसे लोगों के लिये अपनी सेविंग्स को मैनेज करना और जरूरत के हिसाब से पैसे निकालना अब आसान हो जायेगा। यह सुविधा पेंशन भोगियों के लिये बड़ी राहत है।

UPI से अब दोगुना का भुगतान

भारतीय रिजर्व बैंक ने फीचर फोन यानि बटन वाले फोन से ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देने के लिये यूपीआई123 पे की शुरुआत की है। नये साल में इसकी ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाते हुए ₹5,000 से ₹10,000 कर दी गई है। आईवीआर नंबर के जरिये अब यूपीआई ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इसके लिये आईवीआर नंबर पर कॉल करना होगा और यूपीआइ आइडी वेरीफाइ करवानी होगी इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट संभव होगा।

किसान को मिलेगा बिना गारंटी 2 लाख का लोन

किसान को मिलने वाले लोन को लेकर 1 जनवरी 2025 से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। इसके तहत अब किसानों को बिना गारंटी 2 लाख रुपए तक का लोन मिल सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा किसानों के लिये बिना गारंटी लोन की लिमिट में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद यह संभव हुआ है। इस बदलाव से किसानों को कृषि गतिविधियों के लिये बड़े ऋण आसानी से मिल जायेंगे।

जीएसटी पोर्टल पर अनिवार्य होगा एमएफए

नये साल में करदाताओं के लिए मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) अनिवार्य होगा। ओटीपी जैसे एडिशनल सिक्योरिटी फीचर्स को बढ़ाना होगा। इस से जीएसटी पोर्टल पर सुरक्षा पहले से ही अधिक कड़ी हो जाएगी। इसके अलावा ई-वे बिल (EWUB) केवल पिछले 180 दिनों में जारी किये गये दस्तावेजों के लिये ही बनाये जा सकेंगे। जिससे लॉजिस्टिक और इन्वॉइसिंग में अप-टू-डेट रिकॉर्ड सुनिश्चित होते हैं।

अमेरिका के वीजा आवेदकों को राहत

अमेरिका दूतावास भारतीय गैर प्रवासी वीजा आवेदकों को बिना अतिरिक्त शुल्क एक बार अपॉइंटमेंट पुनर्निर्धारित करने की अनुमति देगा। अतिरिक्त पुनर्निर्धारण के लिये पुन: आवेदन और भुगतान करना होगा। थाईलैंड सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिये अपनी ई-विजा सिस्टम का विस्तार करेगा। किसी भी देश के पर्यटक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से वीजा के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बदलेंगे एनबीएफसी और एफडी के नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी से एनबीएफसी और एचएफसी के साथ एफडी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। डिपोजिट लेने, लिक्विड एसेट का निश्चित प्रतिशत रखने, डिपोजिट का बीमा करवाने व आपातकालीन डिपाजिट वापस करने के नियम में बदलाव होगा। 1 जनवरी 2025 से प्रभावी परिवर्तन, इन वित्तीय संस्थानों के साथ फिक्स्ड डिपोजिट के लिये ब्याज दरों, कार्यकाल और पात्रता मानदंड को प्रभावित करेंगे।

वॉट्सऐप नहीं चलेगा

वॉट्सऐप 1 जनवरी से एंड्रॉयड 4.4 (किटकैट) और उसके पहले वाले वर्जन पर काम नहीं करेगा। वॉट्सऐप के अलावा, मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम भी इन स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देंगे। यह फैसला कंपनी ने सुरक्षा कारणों से लिया है। पुरानी टेक्नोलॉजी में जरूरी सिक्योरिटी फीचर्स नहीं होते, जिसके कारण हैकिंग की संभावना बढ़ जाती है।

बैंक अकाउंट बंद

RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन तरह के अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। RBI के नए दिशा-निर्देश के तहत (डॉर्मेंट) अकाउंट निष्क्रिय खाता, इनएक्टिव अकाउंट और जीरो बैलेंस अकाउंट को बंद किया जाएगा।

  • डॉर्मेंट अकाउंट : ऐसा अकाउंट जिसमें दो साल या उससे अधिक समय तक कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ हो।
  • इनएक्टिव अकाउंट : पिछले 12 महीनों या उससे अधिक समय तक निष्क्रिय रहने वाले अकाउंट भी बंद किए जाएंगे।
  • जीरो बैलेंस अकाउंट : ऐसे अकाउंट जिनमें लंबे समय से जीरो बैलेंस है, ऐसे अकाउंट भी बंद किए जाएंगे।

कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता

New Year के पहले रोज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 16 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 14.50 रुपए घटकर 1804 रुपये हो गयी। पहले ये ₹1818.50 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 16 रुपए घटकर ₹1911 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1927 थे। मुंबई में सिलेंडर 1771 रुपए से 15 रुपए घटकर 1756 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1966 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

कार खरीदना महंगा

New Year में कार खरीदना भी महंगा हो गया है। कुछ कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी है।  मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और JSW MG मोटर इंडिया ने भी अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी हैं। मारुति सुजुकी की गाड़ियां 4%, महिंद्रा एंड महिंद्रा गाड़ियां 3%, टाटा मोटर्स 3%, MG 3% और किआ की कारें 2% महंगी हो गयी हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस साल कितने नक्सली धराये, कितने मारे गये, कितनों ने डाला हथियार… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 01 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article CM नीतीश में बोले- सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का होगा निर्माण

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.