Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 06:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » क्लास 10th की 80 छात्राओं का स्कूल में उतरवा दिया शर्ट, फिर…
Headlines

क्लास 10th की 80 छात्राओं का स्कूल में उतरवा दिया शर्ट, फिर…

January 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्कूल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : धनबाद के एक नामी गिरामी दिग्वाडीह कार्मेल स्कूल स्कूल में छात्राओं को उस वक्त शर्मसार होना पड़ा, जब स्कूल की प्रिंसिपल ने उन छात्राओं के शर्ट बदन से उतरवा दिये। यह सब बीते शनिवार को हुआ। दरअसल, बोर्ड परीक्षा से पहले छात्राओं का स्कूल में आखिरी दिन था। छात्राएं स्कूल के इस आखिरी रोज को ‘पेन डे’ के तौर यादगार बनाना चाहती थी। पर कल का दिन उनकी जिंदगी का काला दिन बन गया।  पेन डे के तहत छात्राएं एक दूसरे की शर्ट पर पेन से शुभकामनाएं लिख रही थीं। सभी स्कूल के आखिरी दिन को सेलिब्रेट कर रही थीं, पर छात्राओं की यह खुशी प्रिंसिपल एम देवश्री को रास नहीं आयी। छात्राओं को जमकर डांटा-फटकारा गया। इसके बाद करीब 80 छात्राओं को शर्ट खोलने का फरमान जारी किया गया। प्रतिरोध करने पर उनकी जमकर क्लास लगायी गयी और जबसदस्ती शर्ट उतरवा दिया गया। बात यहीं नहीं रुकी। इल्जाम है कि छात्राओं को दोबारा शर्ट पहनने तक नहीं दिया गया। सिर्फ ब्लेजर पहनने की इजाजत दी गयी।

घर पहुंच रोती-बिलखती छात्राओं ने अपने घरवालों से इस बात का जिक्र किया तब, घरवालों का गुस्सा उबाल पर आ गया। सभी DC के पास पहुंच गये। अभिभावकों का यही कहना था कि स्कूल में बच्चियों की आबरू के साथ खिलवाड़ किया गया है। अभिभावक इस घटना से चिंता में भी हैं। उनका कहना है कि इस घटना से उनकी बेटियां परेशान हैं, वे आत्मग्लानि से भर गई हैं, अगर ऐसी स्थिति में उन्होंने कोई गलत कदम उठा लिया तो उनका क्या होगा और इस घटना का जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्राचार्य को समझ नहीं थी कि ऐसे करने से छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा? वे कह रहे हैं कि छात्राएं सिर्फ पेन डे मना रही थीं। अगर ऐसा करने पर स्कूल को कोई ऑब्जेक्शन था, तो सबसे पहले अभिभावक को सूचित करना था। हम अपने बच्चों को समझाते। उन्हें शर्ट उतरवाकर घर भेज दिया गया। क्या हमारी बच्चियों की कोई इज्जत नहीं है? बच्ची किस तरह से और कितनी शर्म से घर पहुंचीं है वे हम जानते हैं। ऐसी स्थिति में अगर प्रिंसिपल हमें बुलाती तो क्या हम भी अपनी बच्चियों को इस अवस्था में देख पाते? बच्चियां कोई गलत कदम उठा लेतीं तो? अभी उनकी दसवीं की परीक्षा है, वे पहले से ही मानसिक दबाव में हैं, इससे उन पर मेंटल प्रेशर और भी बढ़ गया है। हम दिन भर बच्चों को समझाते रह रहे हैं। अभिभावकों ने डीसी से प्रिसिंपल का रिजाइन और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

Advertisement Advertisement

डीसी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

घटना की सूचना मिलने पर विधायक रागिनी सिंह भी अभिभावकों के साथ डीसी कार्यालय पहुंचीं। अभिभावकों और विधायक रागिनी सिंह ने डीसी माधवी मिश्रा से बात की। अभिभावकों ने बताया कि डीसी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि यह घटना पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। डीसी ने कार्रवाई की बात कही है। वहीं, डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि अभी हमने अभिभावकों और कुछ बच्चियों से बात की। जिला प्रशासन ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है। जांच कमेटी स्कूल में जाकर पूरे मामले की जांच करेगी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर हम उसपर कार्रवाई करेंगे। साथ ही अगर जरूरत पड़ेगी तो FIR भी दर्ज की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : शान से निकली श्याम बाबा की निशान यात्रा, अद्भुत रहा नजारा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहवा में चली गयी दस लोगों की जान
Next Article बिना शर्ट छात्राओं के घर भेजने की प्रिंसिपल की करतूत दुर्भाग्यपूर्ण : अजय राय

Related Posts

Headlines

कुएं में पत्थरों की सीढ़ी, दुपट्टे का फंदा और युवती की सड़ी-गली लाश… जानें

April 29, 2026
Headlines

वेतन घोटाले पर सरकार का हंटर, 3 साल से जमे बाबुओं का होगा तबादला

April 29, 2026
Headlines

EO मर्डर केस का मास्टरमाइंड एनका’उंटर में ढेर, तीन जवान भी जख्मी

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

RBI में शानदार सैलरी वाली नौकरी का मौका,जानें योग्यता और प्रक्रिया

April 29, 2026

कुएं में पत्थरों की सीढ़ी, दुपट्टे का फंदा और युवती की सड़ी-गली लाश… जानें

April 29, 2026

वेतन घोटाले पर सरकार का हंटर, 3 साल से जमे बाबुओं का होगा तबादला

April 29, 2026

EO मर्डर केस का मास्टरमाइंड एनका’उंटर में ढेर, तीन जवान भी जख्मी

April 29, 2026

हजारीबाग में पत्रकारों पर हमले के विरोध में पाकुड़ में फूटा गुस्सा

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.