Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शान से निकली श्याम बाबा की निशान यात्रा, अद्भुत रहा नजारा
झारखंड

शान से निकली श्याम बाबा की निशान यात्रा, अद्भुत रहा नजारा

January 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
श्याम बाबा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : श्याम बाबा की निशान यात्रा राजधानी रांची में शान से निकाली गयी। श्री श्याम सेवा समिति के बैनर तले हजारों लोग इस अद्भुत नजारे का साक्षी बने। कार्यक्रम चुटिया स्थित सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन में आयोजित की गयी थी। कार्यक्रम में प्रथम चरण में श्री राम मंदिर चुटिया से श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का निशान उठाया। भजनों की गंगा यात्रा मार्ग में उत्साहवर्धन कर पूरे रास्ते में श्याम बाबा की जय-जयकार एवं जगह-जगह निशान यात्रा का भरपूर स्वागत फूलों की बारिश कर की गयी। निशान यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बाबा का निशान सजे-धजे श्री श्याम बाबा के दरबार में निशान को समर्पित किया गया।

श्याम बाबा

सम्मानित अतिथि केके पोद्दार, फतेहचंद अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, विश्वनाथ सिंघानिया, कमल अग्रवाल एवं गोपी कृष्ण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। आये हुए अतिथियों को बाबा का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह, महिला सदस्य एवं पुरुष सदस्यों द्वारा देकर सम्मानित किया गया। कृष्ण कुमार पोद्दार ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा एवं हर तरह की सहयोग उपलब्धता पेशकश की | ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से सनातन का प्रचार-प्रसार एवं धर्म के प्रति आस्था आती है। यह मारवाड़ी समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हम इस छोटे से स्थान चुटिया में इतने भव्य कार्यक्रम धूमधाम से मनायी।

फतेहचंद अग्रवाल ने भी प्रशंसा करते हुए समाज को इसी प्रकार अन्य सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने सम्मानित अतिथियों के स्वागत में कार्यक्रम की रुपरेखा बताई एवं कहा कि आप सबों के प्रयास से यह भव्य कार्यक्रम हो पाया है। संयोजक दीपक अग्रवाल ने पिछले 2सालों में समिति द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया एवं आने वाले सालों में भी सभी से सहयोग एवं आशीर्वाद की कामना की। मुख्य यजमान प्रमोद पोद्दार, उनकी पत्नी पूनम पोद्दार को पूजा प्रभारी रवि गुप्ता ने श्याम बाबा की पूजा अर्चना कराई। बाबा को तुलसी का माला, चंदन का तिलक, गुलाब एवं इत्र से श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा श्याम की ज्योत जलायी गयी। भजन कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.भरत कुमार अग्रवाल द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया। समिति के सदस्य राजेश, किशन मोदी, प्रकाश, प्रमोद कुमार पोद्दार एवं परमेश्वरी जोशी ने एक से बढ़कर एक भजन गाये।

दूसरे चरण में पूजा पारीक ने अपने भजनों से भक्तों का मंत्र मुग्ध कर दिया, श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गये। चांडिल से आये गायक नीरज जालान ने बजरंगबली औऱ श्याम बाबा के भजनों से समां बांध दिया। महिला सदस्यों ने भक्तों के बीच में उपहार, फल एवं टॉफी बांटे। बाबा को 56 भोग एवं अन्य व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच देर रात तक महाप्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओं को माहेश्वरी परिवार द्वारा बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया। श्री श्याम बाबा की सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। समिति के सचिव पवन अग्रवाल ने सम्मानित अतिथियों सहित सभी आम जनों को धन्यवाद दिया।

अहम रही इनकी भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वनाथ सिंघानिया, गोपी कृष्ण अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, अमित शर्मा, हरिशंकर शर्मा, प्रदीप मोदी, राजेश, मनोज चौधरी, कमल अग्रवाल, अरुण केडिया, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शिवकुमार केडिया, ऋषि टिबडेवाल, विनोद अग्रवाल, पवन, किशन मोदी, पंकज सिंघानिया एवं महिला सदस्य बबीता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, मिक्की केडिया, ललिता केडिया, जूली अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, परमेश्वरी जोशी, वीणा माहेश्वरी, दीपा शर्मा, उर्मिला सिंघानिया, शिखा अग्रवाल और स्वाति सिंघानिया ने अहम भूमिका निभायी।

इसे भी पढ़ें : वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट और अनुष्का

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअजय कुमार ने लिया सिमडेगा जेल सुपरिटेंडेंट का चार्ज
Next Article राशिफल @ 11 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.