Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 01:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में अचानक गायब हो गयी तीन बच्चों की मां, तीन रोज में कोई सुराग नहीं
Headlines

राजधानी में अचानक गायब हो गयी तीन बच्चों की मां, तीन रोज में कोई सुराग नहीं

January 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजधानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में तीन बच्चों की मां मनीषा देवी अचानक गायब हो गयी। बीते 17 जनवरी को वह अपने ससुराल से मायके जाने के लिये निकली थी, पर मायके पहुंची नहीं। वह बीच रास्ते से ही गायब हो गयी। मनीषा देवी का ससुराल रांची के रातू थाना क्षेत्र में कमड़े स्थित श्रीनगर कालोनी में है। उसके पति का नाम संतोष विश्वकर्मा है। संतोष एक गैरेज में काम करते हैं। मनीषा का मायके रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कांटाटोली के बेलबगान में है। मनीषा देवी के अचानक गायब हो जाने की सूचना उसके ससुर सुरेश विश्वकर्मा ने बीते 17 जनवरी की शाम रातू थाना में दी थी। लिखित आवेदन में सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि 6 मई 2013 को उनके बेटे की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ की थी। शादी के बाद बेटा-बहू को दो बेटे और एक बेटी हुई। बेटे आठ और पांच साल के हैं, वहीं बेटी छह साल की है। बीते शुक्रवार यानी 17 जनवरी को मनीषा दिन के करीब 12 बजे ससुराल से अपने मायके जाने के लिये अकेली निकली थी। घर पर उसने सिर्फ इतना कहा कि मायके में कुछ कांड हो गया, साथ ही उसकी दादी की तबीयत ठीक नहीं है।

मनीषा देवी के पति संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि बीते 16 जनवरी की रात ही मनीषा ने कहा था कि उसे मायके जाना है। अगले रोज वह काम पर चला गया. मनीषा ने उसे फोन कर कहा कि कुछ पैसे हैं तो टेम्पू भाड़ा के लिये उसे दे दे। संतोष ने फोन पर कहा फिलहाल तो पैसे नहीं हैं। तुम अपना पैसा इस्तेमाल कर लो। मैं तुम्हें बाद में दे दूंगा। इसके बाद मनीषा अकेली ही मायके के लिए निकल गयी। करीब डेढ़-दो घंटे बात उसके मोबाइल पर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। लगा कि बैट्री डाउन हो गया होगा। शाम में दोबारा कॉल करने पर भी फोन बंद ही मिला। तक उसके मायके में फोन कर पूछा, तो पता चला कि मनीषा घर पहुंची ही नहीं। न ही वहां किसी से कोई बात हुई है। मनीषा की चिंता होने लगी, तो रातू थाना में उसके गायब होने का लिखित आवेदन दिया। घर जाने पर पता चला कि करीब 20 हजार रुपये कैश, आधार कार्ड, मोबाइल फोन का चार्जर और ATM कार्ड मनीषा अपने साथ ले गयी है। मनीषा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी। उसे रील्स बनाने का शौक था। तीन रोज बीत गये, मनीषा का कोई सुराग पुलिस को भी नहीं मिल पाया है। संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि उसके तीनों बच्चे अपनी मां के लिए बिलख रहे हैं। घरवाले और उसके मायके वाले भी परेशान हैं। उसे हर संभावित ठिकाने पर खोजा, पर कहीं कुछ पता नहीं चला। संतोष को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। वहीं, पुलिस का कहना कि CDR हाथ नहीं लगा है, तफ्तीश की जा रही है।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : एक साल से राजधानी में चल रहा था गोरख धंधा, पुलिस ने तीन को दबोचा

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची के तिरू फॉल में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 21 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article सैफ अली खान पर कैसे किया वार, सीन रिक्रिएट कर बताया संदेही… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.