Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 08:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM नीतीश ने मुंगेर को दी 438.51 करोड़ की सौगात, बोले- पूरी होगी हर कमी
Headlines

CM नीतीश ने मुंगेर को दी 438.51 करोड़ की सौगात, बोले- पूरी होगी हर कमी

February 5, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Munger : CM नीतीश कुमार ने कहा कि आप जानते हैं कि हम लोगों ने मुंगेर जिले में विकास का काफी काम कराया है। फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गयी है, उसे पूरा किया जाएगा। मौका था मुंगेर में योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन का। CM नीतीश कुमार आज यानी बुधवार को प्रगति यात्रा के चौथे चरण में मुंगेर पहबुंचे थे। CM ने मुंगेर को 438.51 करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने सदर प्रखंड के चड़ौन गांव में 160 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 73 योजनाओं का उद्घाटन (148.40 करोड़ रुपये) और 87 योजनाओं का शिलान्यास (290.12 करोड़ रुपये) शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तारापुर, हवेली खड़गपुर, नौवागढ़ी और जिला मुख्यालय में जाकर विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जनहित में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

ऋषिकुंड पर्यटन स्थल को विकसित करने के निर्देश

CM नीतीश कुमार हवेली खड़गपुर प्रखंड के ऋषिकुंड पर्यटन स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्म जलधारा के इस मनोरम स्थल को अधिक गहरा किया जाए ताकि अधिक पानी संग्रहित हो सके और स्नान करने वालों को सुविधा मिले। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ऋषिकुंड के विकास की प्रस्तावित योजना की जानकारी दी और बताया कि यहां तीन साल में एक बार मलमास मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु आते हैं।

auto

नौवागढ़ी में खेल मैदान और विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन

CM नीतीश कुमार ने नौवागढ़ी उच्च विद्यालय परिसर में 47.14 लाख रुपये की लागत से निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खगौल विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान एक छात्रा ने खगौल विज्ञान और टेलीस्कोप के महत्व पर मुख्यमंत्री से संवाद किया।

सदर अस्पताल में 100 बेड वाले मॉडल अस्पताल का उद्घाटन

CM नीतीश कुमार ने 32.17 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बेड वाले नवनिर्मित मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल मुंगेर के लोगों के लिए वरदान साबित होगा और यहां सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

राजारानी तालाब सौंदर्यीकरण का लोकार्पण

CM नीतीश कुमार ने 6.52 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकृत राजारानी तालाब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक तालाब बहुत सुंदर बना है। लेकिन इसकी सीढ़ियों को और विस्तारित किया जाए और इसे साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए उचित प्रबंधन किया जाए।

मुंगेर में CM नीतश कुमार ने किये ये ऐलान

  1. तारापुर में रिंग-रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अंतर्गत तारापुर शहर के दोनों तरफ पूरब और पश्चिम में बाईपास का निर्माण किया जाएगा।
  2. रणगांव-भगलपुरा पथ से धौनी वाया विसय में बाईपास का निर्माण
  3. वंशीपुर से बिहमा तक (वाया धोबई, गोगाचक, तेलडीहा मंदिर, मोहनगंज और बिहमा मोड़) बाईपास पथ का निर्माण। इससे लोगों को यातायात में काफी सुविधा होगी और जाम से निजात मिलेगी।
  4. ऋषि कुंड पर्यटक स्थल का विकास किया जाएगा। इस स्थल को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित किए जाने से पर्यटक ऋषि कुंड आने के लिए आकर्षित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। (पथ निर्माण विभाग)
  5. कष्टहरनी घाट का सौंर्दयीकरण किया जाएगा। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर अवस्थित ऐतिहासिक धरोहर कष्टहरणी घाट पर प्रतिदिन सुबह और संध्या काल में बड़ी संख्या में लोगों का आगमन होता है। इस घाट के सौंदर्यीकरण कार्य से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। (नगर विकास एवं आवास विभाग)
  6. वासुदेवपुर चौराहा से आई.टी.सी. पार्क चंडी स्थान नया गांव सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग चण्डीस्थान मंदिर परिसर तक जाने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है, जहां पूजा-अर्चना करने के लिए आमजनों के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु आते हैं। इस सड़क के निर्माण होने से यात्रियों और श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। (पथ निर्माण विभाग)
  7. नगर निगम कार्यालय से शास्त्री चौक भाया जुबलीवेल कालीताजिया जे०पी० चौक तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग व्यावसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस सड़क के पास व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बैंक, निजी चिकित्सीय संस्थान, दवा व्यवसायी, पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट इत्यादि अवस्थित हैं। इसके निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा होगी। (पथ निर्माण विभाग)
  8. कोणार्क रोड चौक से अम्बे चौक पूरबसराय-तिनवटिया सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह पथ जमालपुर जानेवाला वनवे मार्ग है, जिसके कारण वाहनों का आवागमन लगातार होता रहता है। इस क्षेत्र के पास पुलिस लाईन, मुंगेर विश्वविद्यालय, कॉलेज भी अवस्थित हैं। इस सड़क के निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा होगी।
  9. मुंगेर जिलान्तर्गत बिहार योग विश्वविद्यालय से NH-3338 तक फोरलेन रिंग रोड एवं पहुंच पथ का निर्माण किया जाएगा। इससे यहां आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। (पथ निर्माण विभाग)
  10. संग्रामपुर प्रखंड के पतघाघर के पास उपलब्ध 300 एकड़ सरकारी भूमि पर औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। इससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार का सृजन होगा। (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा उद्योग विभाग)
  11. खड़गपुर प्रखंड के अन्तर्गत खड़गपुर झील में गंगा नदी का पानी पहुंचाया जाएगा। इससे स्थानीय किसानों को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
  12. खैरात्ती खाँ उप नहर के अंतर्गत फुसना डाड़, कमरगामा डाड़ एवं खैरा खाँ शाखा में लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा। इससे स्थानीय किसानों को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। (जल संसाधन विभाग)
  13. मुंगेर जिले में असरगंज एवं जमालपुर कुल दो प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का निर्माण कराया जाएगा।
  14. असरगंज में नए महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) की स्थापना की जाएगी। इससे छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। (भवन निर्माण विभाग)

इसे भी पढे़ं : Airport पर लटकी मिली CISF कांस्टेबल की बॉडी… जानें कहां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसभी Exam सेंट्रर सुपरिटेंडेंट्स को रांची DC ने दी सख्त हिदायत… जानें क्या
Next Article CM हेमंत पहुंचे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में, निवेशकों को दिया न्यौता

Related Posts

बिहार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये, सीएम ने जताया आभार

September 11, 2026
Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Headlines

परीक्षाओं में धांधली पर सीएम सम्राट का कड़ा रुख, 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.