Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 11:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता
Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में अब सामाजिक विज्ञान यानी सोशल साइंस के क्षेत्र में रिसर्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। स्विट्जरलैंड की जानी-मानी संस्था स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी ICSSR ने मिलकर राज्य में शोध कार्यों को बढ़ावा देने की पेशकश की है। सीएम सम्राट चौधरी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने के लिए दुनिया भर के प्रतिष्ठित संस्थानों का साथ बेहद जरूरी है।

शुक्रवार को सीएम के सरकारी आवास ‘संकल्प’ में स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन के पूर्व प्रतिनिधि प्रोफेसर मैक्स बर्गमैन, डॉ. जीनेथ बर्गमैन, आईसीएसएसआर के सदस्य सचिव प्रोफेसर धनंजय सिंह और विधान पार्षद नीरज कुमार ने सीएम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों प्रमुख संस्थानों ने बिहार सरकार के साथ मिलकर काम करने और राज्य के युवाओं व शोधकर्ताओं को नए अवसर देने पर चर्चा की।

जमीनी समस्याओं को सुलझाने और नीतियां बनाने में मिलेगी मदद

बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि आज के दौर में समाज की असल जरूरतों को समझने के लिए सामाजिक विज्ञान में रिसर्च बहुत जरूरी हो गया है। जब तक जमीनी हकीकत का सही अध्ययन नहीं होगा, तब तक जनकल्याण की योजनाएं पूरी तरह असरदार नहीं हो सकतीं।

सीएम ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध से सरकार को नीतियां तैयार करने में ठोस आधार मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि साइंस और सोशल साइंस के बीच तालमेल बैठने से रिसर्च के नए तरीके सामने आएंगे, जिससे राज्य के सामाजिक और शैक्षणिक विकास को रफ्तार मिलेगी।

डिजिटल गवर्नेंस और एआई जैसे क्षेत्रों में साथ काम करने का अनुभव

स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन पहले से ही भारत में आईसीएसएसआर के साथ मिलकर डिजिटल गवर्नेंस, स्पेस साइंस, आपदा प्रबंधन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कई अहम विषयों पर काम कर रही है। अब इसी अनुभव का फायदा बिहार को भी दिलाने की तैयारी है।

प्रतिनिधियों ने बातचीत के दौरान बताया कि वे बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शोध का माहौल बेहतर बनाना चाहते हैं। इसके तहत राज्य के शिक्षकों और छात्रों के लिए अकादमिक आदान-प्रदान के कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि बाहर के विशेषज्ञ यहां आएं और यहां के शोधकर्ताओं को भी वैश्विक मंच पर सीखने का मौका मिले।

ज्ञान और नवाचार का बड़ा केंद्र बनेगा बिहार

मुख्यमंत्री ने दोनों संस्थाओं के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए उन्हें बिहार में अपनी गतिविधियों का दायरा बढ़ाने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार, कौशल विकास और रिसर्च कल्चर को बढ़ावा देने के लिए विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थाओं की भागीदारी काफी अहम साबित होगी।

सीएम ने विश्वास जताया कि अगर बिहार को इस तरह का अंतरराष्ट्रीय सहयोग लगातार मिलता रहा, तो राज्य में चल रहे शैक्षणिक सुधारों के शानदार नतीजे दिखेंगे। इससे बिहार एक बार फिर से ज्ञान, अध्ययन और नए विचारों के सबसे बड़े केंद्र के रूप में अपनी पुरानी पहचान को मजबूत कर सकेगा।

इसे भी पढ़ें : परीक्षाओं में धांधली पर सीएम सम्राट का कड़ा रुख, 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपरीक्षाओं में धांधली पर सीएम सम्राट का कड़ा रुख, 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह
Next Article ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026
बिजनेस

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये, सीएम ने जताया आभार

September 11, 2026

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.