Ranchi : आग में झुलसकर एक पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त 46 साल के रंजीत साहू और उसकी 42 साल की पत्नी मीना देवी के तौर पर की गयी। रंजीत साहू बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार दोनों घर पर थे। बीती देर रात अचानक उसके घर पर आग लग गयी। कोई कुछ समझ पाता, तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। इसी भयंकर आग में पति-पत्नी झुलस कर मर गये। आग लगने की फैली खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची दोनों जले हुए डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कयास लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी होगी।

इधर, मृतक के बेटे ने बताया कि वह पंक्चर दुकान चलाता है। हादसे के वक्त वह अपनी दुकान पर ही था। उसने बताया कि उसके पिता खुदरा पेट्रोल और डीजल भी बेचा करते थे। इस चलते घर में पेट्रोल और डीजल भी रखा हुआ था। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पेट्रोल और डीजल के चलते भयंकर रूप ले लिया होगा, जिसमें उसके माता-पिता की जलकर मौत हो गयी। घटना राजधानी रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र से सामने आयी है।
इसे भी पढ़ें : “प्रयागराज महाकुंभ का यह गाना श्रद्धालुओं के बीच छाया”
इसे भी पढ़ें : नया आयकर विधेयक आज किया जा सकता है संसद में पेश
इसे भी पढ़ें : “कॉफी विद SDM” में सुनी गयी किन्नरों की समस्या, क्या बोले अधिकारी… जानें
इसे भी पढ़ें : काम करते-करते ऊंचाई से गिरा ठेका मजदूर, फिर…
इसे भी पढ़ें : JJMP उग्रवादी अर्जुन धराते ही उगला कई अहम राज, SP क्या बोले… देखें
इसे भी पढ़ें : खेत में सो रहे पति-पत्नी को का’ट डाला, मचा तहलका
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने मुंगेर को दी 438.51 करोड़ की सौगात, बोले- पूरी होगी हर कमी
इसे भी पढ़ें : मंत्री शिल्पी ने सुनी 60 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को बोलीं… जानें क्या