Noida : खुशी का माहौल था। बैंड-बाजा बज रहे थे। बाराती नाच रहे थे। घुड़चढ़ी की रस्म हो रही थी। दूल्हे की बग्गी पर उसके तीन दोस्त भी सवार थे। इसी बीच एक दोस्त ने रिवॉल्वर निकाली, उसमें गोली लोड की और अपने दूसरे दोस्त को दी। दूसरे दोस्त ने हवाई फायरिंग कर दी। उसके फायरिंग करते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। अपनी छत की बालकनी से बारात देख रहे विकास शर्मा का परिवार चीखने-चिल्लाने लगा। दरअसल, रिवॉल्वर से निकली गोली ढाई साल के एक मासूम अंश शर्मा को लग गयी। करीब ढाई साल का अंश भी बालकनी से बारात देख रहा था। घरवाले वीडियो बना रहे थे। तभी गोली अंश के गर्दन पर लगकर सिर से होते हुए आरपार हो गयी। अंश वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घरवाले बच्चे को जल्दबाजी में अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलेजा दरकाने वाली यह घटना नोयडा के सेक्टर-41 में हुई। संदाही गुनहगार की पहचान कर ली गयी है। उसका नाम हैप्पी बताया गया। फिलहाल वह फरार है।

DCP रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस पहुंची तो आरोपी हैप्पी वहां से फरार हो चुका था। वह दूल्हे के गांव का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बच्चे का परिवार सदमे में है। हमारी कोशिश है कि अंश के अंतिम संस्कार से पहले ही हैप्पी को पकड़ लिया जाए।
नोएडा में दूल्हे के दोस्त ने बग्गी से गोली चलाई… ढाई साल के बच्चे के सिर के आर-पार हुई। मासूम की मौत, आरोपी फरार। घटना सेक्टर-41 की है।#Noida #anshsharma #harshfiring #TODAYWITHUS #LatestNews pic.twitter.com/1v3sk2GAcV
— News Samvad (@newssamvaad) February 17, 2025
इसे भी पढ़ें : सड़क किनारे Toilet कर रहा था शख्स, तभी अचानक…
इसे भी पढ़ें : AJSU पार्टी ने बढ़ाई अपनी ताकत, सुप्रीमो सुदेश क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : सिर्फ ताजे अंडे खाएं, पुराने अंडे लिवर और किडनी कर सकते हैं खराब
इसे भी पढ़ें : नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया कोहराम… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : अमन श्रीवास्तव गैंग का मददगार अशरफ अब पुलिस के शिकंजे में… जानें
इसे भी पढ़ें : गलकट्टा के धराते ही हुआ बड़े चोर गिरोह का खुलासा… जानें