Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 09:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दूसरे की मैट्रिक परीक्षा लिखते धराया 11वीं का स्टूडेंट, जानें कैसे
Headlines

दूसरे की मैट्रिक परीक्षा लिखते धराया 11वीं का स्टूडेंट, जानें कैसे

February 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
परीक्षा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Palamu : पलामू के सतबरवा के बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार को दूसरे छात्र के नाम पर मैट्रिक की सोशल साइंस की परीक्षा दे रहा एक छात्र पकड़ा गया है। उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उड़नदस्ता कृष्ण मुरारी तिर्की ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि पकड़ा गया छात्र स्तरोन्नत उवि सोहडीखास के छात्र नॉलेज यादव की जगह परीक्षा लिख रहा था, जिसका रोल नंबर 59 और रोल कोड संख्या 31135 है।

मजिस्ट्रेट राजीव रंजन कुमार, एएसआई सुख सागर सिंह और पुलिस बल के जवानों ने वीक्षक की पहचान पर ‘मुन्ना भाई’ की तर्ज पर परीक्षा दे रहे फर्जी छात्र को हिरासत में ले लिया है। वीक्षक रीना कुमारी ने बताया कि गहन जांच के दौरान छात्र को पकड़ा गया। कॉलेज सुपरीटेंडेंट अजय प्रसाद छात्र के पकड़े जाने के समय मौजूद थे। उन्होंने कहा कि छात्र को पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

फर्जी परीक्षार्थी की पहचान ललेंद्र कुमार के रूप में हुई है। 18 फरवरी से मैट्रिक के एग्जाम में नॉलेज यादव के नाम पर परीक्षा दे रहा था। अभी तक तीन विषय की परीक्षा दे चुका था। चौथे विषय की परीक्षा दे रहा था। ललेंद्र कुमार बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज में ही 11वीं में साइंस विषय का स्टूडेंट है और इसी कॉलेज में दूसरे स्कूल का परीक्षार्थी बनकर जैक द्वारा निर्धारित बोर्ड का परीक्षा लिख रहा था, जबकि कॉलेज में कार्यरत कई कर्मी भी परीक्षा दिलाने के लिए तैनात हैं। ऐसे में कॉलेजकर्मियों की आंख में धूल झोंककर परीक्षा में शामिल होता रहा। बता दें कि कॉलेज में 398 स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : सांसद सीपी चौधरी ने किया चक्का जाम, SP बोले- 72 घंटे के भीतर…

इसे भी पढ़ें : PM किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त रुक गई है तो कैसे पायें

इसे भी पढ़ें : महाकुंभ में आखिरी शाही स्नान कल, भीड़ कब होगी कम… जानें

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक पेपर लीक को लेकर DGP सख्त, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

इसे भी पढ़ें : कुलसचिव के आवेदन से खुला चौंकाने वाला राज, महिला बैंककर्मी सहित तीन धराये

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाईबासा में उग्रवादियों के दो डम्प तहस-नहस, हथियारों का जखीरा जब्त
Next Article मोबाइल पर ‘खेला’ कर बैंक खाते से उड़ा देते थे माल, तीन धराये

Related Posts

Headlines

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026
Headlines

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026
Headlines

बीवी का गला घोंटकर सड़क किनारे फेंक दी लाश, फिर…

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

न फीस का डर, न कमरे का किराया… ‘सम्राट विजन’ से यूं गढ़े जा रहे कल के अफसर

November 1, 2026

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026

बीवी का गला घोंटकर सड़क किनारे फेंक दी लाश, फिर…

November 1, 2026

Gen Z और Gen Alpha के कंधे पर अब लोकतंत्र का दारोमदार… युवा संसद में बोले सीएम सम्राट

November 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.