अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh : मौत की घाटी के नाम से मशहूर हो चुकी हजारीबाग की दनुआ घाटी आज यानी बुधवार को एक बार फिर लोगों की चीख-चित्कार से दहल उठी। यहां कोयला लदे एक ट्रक और कार में भयंकर टक्कर हो गयी। दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये। इन दोनों गाड़ियों की चपेट में एक बाइक भी आ गयी। तीन गाड़ियों के इस एक्सीडेंट में करीब 7-8 लोग जख्मी हो गये। वहीं, ट्रक ड्राइवर की जान चली गयी। दर्द से कराहते हुए बेतरह जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट की फैली खबर के बाद इलाके में खलबली मच गयी। आसपास से लोग गाड़ी में फंसे जख्मी लोगों की रेस्क्यू में जुट गये। सूचना चौपारण पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर चौपारण के थानेदार अनुपम प्रकाश अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे। जख्मी लोगों को NHAI एबुलेंस की मदद से सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां एक शख्स ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाकी जख्मी लोगों को इलाज के लिए एडमिट कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : DGM के ह’त्यारे अब तक नहीं धराये, अभियंताओं का गुस्सा उबाल पर
इसे भी पढ़ें : ED ने राबड़ी देवी और तेज प्रताप से चार घंटे की पूछताछ, आज लालू यादव को बुलाया
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग को क्यों मिला मिनी अयोध्या का दर्जा… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में हथियार के दम पर सरेराह एक करोड़ की लूट
इसे भी पढ़ें : बिहार के शूटरों ने बरसायी थी विपिन मिश्रा पर गोलियां, Austria मेड पिस्टल का हुआ था इस्तेमाल
इसे भी पढ़ें : रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों के खिलाफ PIL डिसमिस, नहीं होगी संपति की जांच
इसे भी पढ़ें : पासपोर्ट में झोलझाल की तो होगी सात साल की जेल और 10 लाख का हर्जाना
इसे भी पढ़ें : अमन साहू गैंग के तीन गुर्गे चढ़े रांची पुलिस के हत्थे, कई हथियार जब्त



