अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : शिक्षा विभाग ने सोमवार को राज्य के दस हजार 225 शिक्षकों को उनकी इच्छा अनुसार जिलों में ट्रांसफर कर दिया है। इनमें 2953 पुरुष और 7272 महिला शिक्षक शामिल हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा विभाग की इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षा सचिव अजय यादव ने की। स्थानांतरित किए गए शिक्षकों ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से अपने मनपसंद जिलों में अपने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। विभाग ने शिक्षकों की इच्छा अनुसार तबादले के लिए ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दो-शपथ पत्र अपलोड कर आवेदन देने का निर्देश जारी किया था। अब स्थानांतरित शिक्षकों की पदस्थापना के लिए उनके जिलों के सरकारी स्कूल आवंटित किए जाएंगे। साथ ही स्थानांतरित किए गए किसी भी शिक्षक द्वारा ई-पोर्टल कोष पर दी गई किसी भी सूचना को गलत पाया जाता हैै तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
बता दें कि विभाग द्वारा जनवरी में पहले चरण के तहत गंभीर रोगों से ग्रसित 47 नियमित शिक्षकों का तबादला किया गया था। इसके बाद BPSC TRE-1 और TRE-2 से नियुक्त 260 शिक्षकों (गंभीर रोग से ग्रस्त) का ट्रान्सफर आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है। बता दें कि ई-पोर्टल कोष के माध्यम से राज्यभर के एक लाख, 90 हजार से भी अधिक शिक्षकों ने अपने पसंदीदा जिलों में अपने तबादले के लिए आवेदन किया था।

इसे भी पढ़ें : ऑयल इंडिया लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश की इफ्तार पार्टी में गवर्नर आरिफ मोहम्मद ने की शिरकत
इसे भी पढ़ें : हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी का ऐलान- सहिया की मांगों पर होगा पुनर्विचार
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 4919 सिपाही पदों की भर्ती परीक्षा जल्द शुरू करने का ऐलान
इसे भी पढ़ें : नक्सलियों और साइबर क्रिमिनल्स से निपटने के लिये लगाये गये 39 DSP… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : मंत्री के सदन का बयान CM के आश्वासन को कटघरे में खड़ा करने वाला : अजय राय
इसे भी पढ़ें : प्राइवेट स्कूल की मनमानी पर ढाई लाख का लग सकता है जुर्माना : मंत्री



