Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को मजबूती देने और जेल, औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 639 पदों पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की जाएगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में पर्याप्त सशस्त्र बल उपलब्ध कराने के लिए विशेष सहायक पुलिस (सैप) की दो बटालियनों का गठन किया गया है। इनमें से एक बटालियन रांची के टाटीसिलवे में और दूसरी जमशेदपुर के हलुदबनी में स्थित है। इन दोनों बटालियनों में भारतीय सेना से भूतपूर्व सैनिकों जैसे सूबेदार, मेजर, नायक, हवलदार, सिपाही, चालक, लिपिक और रसोईयों को अनुबंध के आधार पर अस्थाई नियुक्त किया जायेगा। इन्हें विशेष पुलिस पदाधिकारी का दर्जा दिया जायेगा। इन पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया डोरंडा स्थित जैप-वन में होगी। इंटरव्यू 28, 29 और 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

रिक्त पदों का ब्यौरा :
- सूबेदार मेजर – 02
- नायब सूबेदार (सामान्य) – 10
- नायब सूबेदार (तकनीकी) – 03
- नायब सूबेदार (वितंतु) – 17
- हवलदार (सामान्य) – 124
- हवलदार (चालक) – 08
- सिपाही (सामान्य) – 438
- सिपाही (चालक) – 23
- रसोईया – 14
इसे भी पढ़ें : धरती डोली और ताश के पत्तों की तरह बिखरती गयी इमारतें… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “डायलॉग बाजी छोड़कर…” बाबूलाल मरांडी ने CM के नाम किया पोस्ट
इसे भी पढ़ें : दीवार के लफड़े को लेकर गोतिया में खू’न-खराबा… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : रांची में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, DC का आदेश जारी
इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध रांची बंद, कहां-क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : NHAI का GM 15 लाख घूस लेते गिरफ्तार, झारखंड-बहार-यूपी में CBI की रेड में 1.18 करोड़ जब्त
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने की खुशहाली-बरकत और रहमत की दुआ
इसे भी पढ़ें : बिहार दिवस पर गांधी मैदान में भव्य समारोह, 26 मार्च तक चलेगा महोत्सव
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस मंत्री के फेसबुक पर अचानक दिखने लगा अ’श्लील कंटेंट, फिर…
इसे भी पढ़ें : CBI के शिकंजे में इंडियन डिफेंस सर्विस का गैरिसन इंजीनियर