Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार दिवस पर गांधी मैदान में भव्य समारोह, 26 मार्च तक चलेगा महोत्सव
Headlines

बिहार दिवस पर गांधी मैदान में भव्य समारोह, 26 मार्च तक चलेगा महोत्सव

March 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार दिवस के अवसर पर 22 से 26 मार्च 2025 तक पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस बार का आयोजन पिछले वर्ष की तुलना में 10 गुना बड़े क्षेत्रफल में किया जा रहा है, जिसमें एक लाख 25 हजार वर्ग फीट में विभिन्न गतिविधियाँ और प्रदर्शनी शामिल होंगी। इस वर्ष की थीम “उन्नत बिहार-विकसित बिहार” रखी गई है, और इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा।

प्रमुख गतिविधियाँ :

शिक्षा प्रदर्शनी
22 से 24 मार्च तक विभिन्न स्टॉलों पर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल और चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कृत चित्रों की प्रदर्शनी होगी। इसके साथ ही शिक्षकों द्वारा निर्मित शिक्षण लर्निंग सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

auto

स्वास्थ्य सुविधाएँ
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 और 23 मार्च को 15 मुफ्त हेल्थ स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शुगर टेस्ट, विशेषज्ञ परामर्श और एचपीवी वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, 12 बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर
बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए महाबोधि मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय, और विश्व शांति स्तूप जैसी प्रमुख पर्यटन स्थलों की थ्री-डी प्रतिकृतियाँ बनाई जाएंगी। एक पर्यटन सूचना केंद्र भी स्थापित किया जाएगा, जहां निवेश और पर्यटन नीति की जानकारी दी जाएगी।

पारंपरिक उद्योगों का प्रोत्साहन
इस आयोजन में हथकरघा, हस्तशिल्प, चमड़ा, जूट और लाह उद्योगों से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी होगी, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम :

22 मार्च

  • गांधी मैदान में मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य का कार्यक्रम होगा।
  • श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में लोकगीत, भरतनाट्यम और सूफी गायन की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
  • रवींद्र भवन में ध्रुपद गायन और नाटक की प्रस्तुति होगी।

23 मार्च

  • गांधी मैदान में गायिका रितिका राज और प्रतिभा सिंह बघेल का कार्यक्रम होगा।
  • श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुगम संगीत और कथक की प्रस्तुतियाँ होंगी।
  • रवींद्र भवन में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

24 मार्च

  • गांधी मैदान में पार्श्व गायक सलमान अली का कार्यक्रम होगा।
  • श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में भरतनाट्यम, शास्त्रीय संगीत और हास्य कलाकारों की प्रस्तुतियाँ होंगी।
  • रवींद्र भवन में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन न केवल बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेगा, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी जोड़ने का कार्य करेगा। सभी कार्यक्रम आम जनता के लिए मुफ्त होंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग इस महोत्सव का हिस्सा बन सकें।

इसे भी पढ़ें : मंत्री के सदन का बयान CM के आश्वासन को कटघरे में खड़ा करने वाला : अजय राय
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 22 मार्च 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article चाईबासा के इस जंगल में IED ब्लास्ट, दो जख्मी जांबाज एयरलिफ्ट

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.