Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 01:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में अवैध कोयला खदान में लगी भयंकर आग, धुआं-धुआं हो गया इलाका
Headlines

रामगढ़ में अवैध कोयला खदान में लगी भयंकर आग, धुआं-धुआं हो गया इलाका

April 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामगढ़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के भूचुंगडीह गांव में अवैध खदान में लगी आग ने विकराल रूप धारण लिया है। आग इतनी भयानक हो गई है कि पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया है। सोमवार को लगी इस आग को बुझाने के लिए ना तो सीसीएल प्रबंधन ने पहल की और ना ही पुलिस की टीम कुछ कर पाई। जिस जगह पर आग लगी है वहां दमकल भी नहीं पहुंच सकता। सोमवार की दोपहर रामगढ़ डीसी चंदन कुमार खुद उस स्थान पर पहुंचे जहां विकराल आग लगी हुई है। उन्होंने इस अवैध खदान को देखकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने तत्काल इस आग पर काबू पाने का निर्देश दिया। डीसी के निर्देश पर एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय और चितरपुर अंचल अधिकारी दीपक मिंज को तत्काल पहल करने का आदेश दिया।

इलाके का जायजा लेते डीसी चंदन कुमार

खेतों में आग लगने का ग्रामीणों को सता रहा डर

ग्रामीणों को इस बात का डर सताने लगा है कि यह आग अब उनके खेतों तक ना पहुंच जाए। रजरप्पा मंदिर जाने वाले रास्ते में स्थित भूचुंगडीह गांव में जहां आग लगी है, वहां से मुख्य मार्ग मात्र एक किलोमीटर दूर है। वह पूरा इलाका भी काले धुएं से घिर गया है। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए सीसीएल प्रबंधन और पुलिस को दर्जनों बार फोन कर सूचना दी। लेकिन कोई पहल नहीं हो पाई।

Advertisement

चितरपुर अंचल अधिकारी दीपक मिंज और रजरप्पा थानेदार नवीन प्रकाश पांडे ने घटनास्थल के आसपास मौजूद जलाशयों में मोटर लगाने का निर्देश दिया है। कर्मचारियों की ओर से मोटर लगाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसी मोटर से खदान में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जाएगा। जिस स्थान पर जंगल के बीचों बीच आग लगी है, वहां दमकल के पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। जेसीबी से अस्थाई रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन समस्या यह भी है कि दमकल का पानी खत्म होगा तो उसे दोबारा भरने के लिए वापस जाना होगा।

इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन “डाकाबेड़ा” : जांबाजों ने मार गिराये एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएनका’उंटर के बाद DGP बोले- आत्मसमर्पण करें नक्सली, नहीं तो गो’ली खाने को रहें तैयार
Next Article चाईबासा सेंट्रल जेल में DC-SP ने मा’री रेड

Related Posts

Headlines

राहत बांटते वक्त लोगों पर तान दी थी पिस्टल, वीडियो वायरल होलते ही मकेर थानेदार सस्पेंड

October 4, 2026
Headlines

हवलदार की पिस्टल, रिंग रोड का सन्नाटा और बरियातू थानेदार का ट्रिगर… कैसे धराशायी हुआ कोढ़ा गैंग का ‘रंगीला’?

October 4, 2026
झारखंड

पिता की याद को बना दिया भक्ति का उत्सव, पूरा शहर जुड़ गया आस्था के एक धागे में

October 4, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 5, 2026

राहत बांटते वक्त लोगों पर तान दी थी पिस्टल, वीडियो वायरल होलते ही मकेर थानेदार सस्पेंड

October 4, 2026

हवलदार की पिस्टल, रिंग रोड का सन्नाटा और बरियातू थानेदार का ट्रिगर… कैसे धराशायी हुआ कोढ़ा गैंग का ‘रंगीला’?

October 4, 2026

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026

पिता की याद को बना दिया भक्ति का उत्सव, पूरा शहर जुड़ गया आस्था के एक धागे में

October 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.