Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 01:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस का विरोध, आजसू ने अपनाया यह रास्ता
Headlines

जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस का विरोध, आजसू ने अपनाया यह रास्ता

April 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस के रवैये के खिलाफ आजसू पार्टी ने सोमवार को पोस्टकार्ड अभियान चलाकर विरोध किया। पार्टी की जिला समिति ने स्टेशन चौक से हस्ताक्षर सह पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम का मकसद सीएम हेमंत सोरेन को विरोध पत्र भेजना है। अभियान की अगुवाई कर रहे आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि राज्य की पुलिस अब आम नागरिकों को भी अपराधी की नजर से देखने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी वाहन चालक के पास हेलमेट नहीं है या उसके दस्तावेजों में कोई मामूली खामी है तो पुलिसकर्मी उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करते हैं। लोगों को घंटों तक रोका जाता है और अपमानित किया जाता है, इससे आम जनता में भारी रोष है।

कन्हैया सिंह ने कहा कि जहां एक ओर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्ती दिखा रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में हत्या जैसे संगीन अपराध खुलेआम हो रहे हैं। लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। उन्होंने हाल ही में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या का हवाला देते हुए कहा कि घटना के बाद पुलिस सिर्फ आश्वासन देती रही और शव घंटों जमीन पर पड़ा। यह प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि यह विरोध अभियान पूरे महीने भर शहर के विभिन्न चौकों पर चलाया जाएगा। यदि इसके बावजूद यातायात पुलिस के रवैये में सुधार नहीं हुआ तो आजसू पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

Advertisement

कार्यक्रम में आजसू के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, मृत्युंजय सिंह, ललन झा, चंद्रेश्वर पांडेय, आनंदी ओझा, अरूप मलिक, सगीता कुमारी, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी, संजय करुआ सहित अन्य शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में अवैध कोयला खदान में लगी भयंकर आग, धुआं-धुआं हो गया इलाका

इसे भी पढ़ें : एनका’उंटर के बाद DGP बोले- आत्मसमर्पण करें नक्सली, नहीं तो गो’ली खाने को रहें तैयार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाईबासा सेंट्रल जेल में DC-SP ने मा’री रेड
Next Article डॉ राजकुमार पहुंचे HC, बोले- आरोपों के साथ जाना मंजूर नहीं

Related Posts

Headlines

राहत बांटते वक्त लोगों पर तान दी थी पिस्टल, वीडियो वायरल होलते ही मकेर थानेदार सस्पेंड

October 4, 2026
Headlines

हवलदार की पिस्टल, रिंग रोड का सन्नाटा और बरियातू थानेदार का ट्रिगर… कैसे धराशायी हुआ कोढ़ा गैंग का ‘रंगीला’?

October 4, 2026
झारखंड

पिता की याद को बना दिया भक्ति का उत्सव, पूरा शहर जुड़ गया आस्था के एक धागे में

October 4, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 5, 2026

राहत बांटते वक्त लोगों पर तान दी थी पिस्टल, वीडियो वायरल होलते ही मकेर थानेदार सस्पेंड

October 4, 2026

हवलदार की पिस्टल, रिंग रोड का सन्नाटा और बरियातू थानेदार का ट्रिगर… कैसे धराशायी हुआ कोढ़ा गैंग का ‘रंगीला’?

October 4, 2026

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026

पिता की याद को बना दिया भक्ति का उत्सव, पूरा शहर जुड़ गया आस्था के एक धागे में

October 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.