अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chandigarh : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बुधवार की देर शाम करनाल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा पुलिस एवं भारतीय नौसेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। विनय नरवाल की बहन सृष्टि ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले बहन ने अर्थी को कंधा भी दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मृतक लेफ्टिनेंट विनय के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मृतक के परिजनों से मिले।
विनय नरवाल की शादी 16 अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से हुई थी और वे हनीमून के लिए कश्मीर गए थे। 21 अप्रैल को वे पहलगाम पहुंचे और अगले दिन हुए आतंकी हमले में मारे गए। उनकी पत्नी हिमांशी ने पार्थिव शरीर से लिपटकर “आई एम प्राउड ऑफ यू” कहते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। मृतक विनय के दादा हवा सिंह, जो स्वयं बीएसएफ और हरियाणा पुलिस में सेवा दे चुके हैं, ने कहा, “काश यूरोप का वीजा मिल जाता, तो आज विनय हमारे बीच होता।” विनय का जन्मदिन 1 मई को था और 3 मई को उन्हें कोच्चि में ड्यूटी पर लौटना था।
इसे भी पढ़ें : क्राइम मीटिंग में तमाम DSP और थानेदारों को ये निर्देश दे गये SSP
इसे भी पढ़ें : शिवालय कंस्ट्रक्शन साइट पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, इस गैंगस्टर का उछला नाम
इसे भी पढ़ें : आतंकी हमले पर बाबूलाल बोले- झारखंड भाजपा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी ह’मले में मा’रे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख देने का ऐलान
इसे भी पढ़ें : आतंकी हमले पर “थैंक यू पाकिस्तान” पोस्ट करने वाला बोकारो से धराया
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हम’ले पर बोलीं मंत्री दीपिका- वक्त डरने का नहीं, डट कर खड़े होने का है
इसे भी पढ़ें : पहलगाम में आतंकियों ने नाम पूछ-पूछ कर मा’री गो’ली, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो



