अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारत और पाकिस्तान दोनों देश सीजफायर के तैयार हो गये हैं। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया के साथ साझा की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज शाम पांच बजे कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।”
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, सीजफायर पर सहमति#CeasefireNow #IndianArmy #IndiaPakistanConflict #IndiaPakistanTensions #OperationSindhoor #OperationSINDOOR pic.twitter.com/V7b2KXvL9W
— News Samvad (@newssamvaad) May 10, 2025
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात का दावना किया था कि भारत औऱ पाकिस्तान दोनों देश सीजफायर केलिए राजी हो गये हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है। भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। दोनों देश सीजफायर के लिए मान गये हैं।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 10, 2025
इधर, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।”
Pakistan and India have agreed to a ceasefire with immediate effect. Pakistan has always strived for peace and security in the region, without compromising on its sovereignty and territorial integrity!
— Ishaq Dar (@MIshaqDar50) May 10, 2025
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के इन इलाकों में निषेधाज्ञा, कब और क्यों… जानें
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान की गोलाबारी में राजौरी के ADDC शहीद
इसे भी पढ़ें : रात भर हुई गोलाबारी, पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में बंद घर के भीतर मिला ढाई करोड़ का माल
इसे भी पढ़ें : शमशान में माशूका का गैंगरेप, प्रेमी सहित पांच को पुलिस ने दबोचा

