Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 08:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कल पंजाब बंद का ऐलान, CM कैप्टन ने की PM मोदी से दखल की अपील
देश

कल पंजाब बंद का ऐलान, CM कैप्टन ने की PM मोदी से दखल की अपील

August 12, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद नई दिल्ली (New Delhi) के तुगलकाबाद (Tughlaqabad) में श्री गुरु रविदास जी (Shri Ravidas) का प्राचीन मंदिर तोड़ने का मामला पंजाब (Punjab) में एक बड़ा मुद्दा बन गया है.
इसको लेकर जालंधर, कपूरथला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, फिरोजपुर आदि जिलों में दूसरे दिन भी प्रदर्शन हुए. अब गुरु रविदास जयंती समारोह समिति ने 13 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया है. इसके साथ ही 15 अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाने की अपील की है.

द ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, संगठन द्वारा राज्य बंद के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amrinder Singh) ने मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से दखल देने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात कर उस जगह को फिर से मंदिर के लिए आवंटित करने की बात कही है. कैप्टन सिंह ने समुदाय को वित्तीय और कानूनी मदद करने का भरोसा भी दिलाया है, ताकि इस मामले को आगे ले जाने में कोई परेशानी न हो और उसी जगह पर फिर से मंदिर बनाया जा सके.

auto

मुख्यमंत्री ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है. यह कमेटी समुदाय के राजनीतिक और धार्मिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी और इस मुद्दे का हल निकालने का प्रयास करेगी. इस कमेटी में चौधरी संतोख सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, राज कुमार चब्बेवाल, अरुणा चौधरी और सुशील कुमार रिंकू शामिल हैं. इस मामले पर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के साथ बैठक भी की है. उन्होंने कहा है कि पार्टी के नेता इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे.

कहा जाता है कि सिकंदर लोदी के शासन काल में श्री गुरु रविदास जी 1509 में इस स्थल पर आए थे. इसी पवित्र जगह पर बने मंदिर को सुप्रीम कोर्ट ने तोड़ने का आदेश दिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबीजेपी को जम्मू-कश्मीर में कौन लाया? हिरासत में झगड़ पड़े उमर-महबूबा
Next Article भारत ने इस चीज में दी अमेरिका को मात, डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ा अपना ही दांव

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सोंधी खुशबू, देसी स्वाद और दीदियों का हौसला… पटना में 10 रोज तक दिखेगा पूरे देश का रंग

September 20, 2026

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.