अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार स्वास्थ्य विभाग की स्टेट हेल्थ सोसायटी ने ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून तक आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी विवरण :
आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक) : 1411 पद
- सामान्य: 550
- ईडब्ल्यूएस: 138
- अनुसूचित जाति: 239
- अनुसूचित जनजाति: 16
- अति पिछड़ा वर्ग: 256
- पिछड़ा वर्ग: 169
- महिला पिछड़ा वर्ग: 43
आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक) : 706 पद
- सामान्य: 295
- ईडब्ल्यूएस: 71
- अनुसूचित जाति: 139
- अनुसूचित जनजाति: 08
- अति पिछड़ा वर्ग: 108
- पिछड़ा वर्ग: 58
- महिला पिछड़ा वर्ग: 27
आयुष चिकित्सक (यूनानी) : 502 पद
- सामान्य: 204
- ईडब्ल्यूएस: 50
- अनुसूचित जाति: 95
- अनुसूचित जनजाति: 07
- अति पिछड़ा वर्ग: 67
- पिछड़ा वर्ग: 61
- महिला पिछड़ा वर्ग: 18
शैक्षणिक योग्यता :
उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि वे संबंधित क्षेत्र में बीएएमएस, बीएचएमएस, या बीयूएमएस की डिग्री प्राप्त कर चुके हों। इसके साथ ही, बिहार स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
आयु सीमा :
- न्यूनतम: 21 वर्ष
- अधिकतम: 37 वर्ष
- अनारक्षित वर्ग / ईडब्ल्यूएस (महिला): 40 वर्ष
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष
- दिव्यांग: 10 वर्ष की छूट
- विभागीय कर्मियों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।
वेतन :
चयनित उम्मीदवारों को 32,000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।
आवेदन करने की प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:
- आधिकारिक वेबसाइट www.bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें।
इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है।

