Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आज का दौर ज्ञान-विज्ञान से जुड़कर कृषि क्षेत्र में कदम बढ़ाने का है : शिल्पी
Headlines

आज का दौर ज्ञान-विज्ञान से जुड़कर कृषि क्षेत्र में कदम बढ़ाने का है : शिल्पी

May 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शिल्पी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आज का दौर ज्ञान और विज्ञान से जुड़कर कृषि क्षेत्र में कदम बढ़ाने का है। ICAR संस्थान किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें विकसित करने की दिशा में बेहतर काम कर रहा है। संस्थान के विकास के लिए राज्य सरकार ने 124 एकड़ भूमि मुहैया कराई है। मौका था ICAR के निरीक्षण का। मंत्री ने यहां बनी बायोमास गैसीफायर सह बायोचर उत्पादन इकाई का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने संस्थान की ओर से ज्ञान और विज्ञान के साझा प्रयास से उन्नत कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बीएयू संस्थान को भी 700 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है। आदिवासी-मूलवासी के पास जमीन ही सबसे बड़ी पूंजी है। समय-समय पर संस्थानों के विस्तार और विकास के लिए उन्होंने जमीन दिया। राज्य के लोग और राज्य का विकास ही संस्थान का उद्देश्य होना चाहिए। राज्य सरकार भी किसानों के जीवन को बेहतर करने का काम कर रही है। लाह के उत्पादन में कई किसान बेहतर काम कर रहे हैं। सहकारिता विभाग के पांच एपेक्स सोसाइटी किसानों के उत्पाद को सही बाजार उपलब्ध कराने में जुटी है।

कृषि मंत्री ने कहा कि चाहे वो संस्थान के प्रयास हों या विभाग की योजनाएं, किसानों को इसके लिए खुद को जागरूक करना होगा। किसान खुद को सशक्त बनाकर गांवों-पंचायतों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। इससे पहले ICAR कैंपस में अनुसूचित जनजाति परियोजना एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रक्षेत्र दिवस सह कृषि इनपुट वितरण का आयोजन किया गया। इसमें करीब 300 किसानों के बीच कृषि सामग्री का वितरण किया गया। दरअसल, ICAR की ओर से कृषि के क्षेत्र में कई तरह के नये प्रयोग किए जा रहे है। जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए फसल के चयन और उसके पैदावार को बढ़ाने की दिशा में संस्थान के द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी मंत्री को दी गई। मौके पर विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्दीकी, सलाहकार प्रदीप हजारी, ICAR के निदेशक सुजय रक्षित विशेष रूप से मौजूद रहे।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : दो बेटियों को जन्म देने वाली रेशमा बालू में गड़ी मिली, पति फरार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूट्यूबर ज्योति अब NIA की कस्टडी में…
Next Article रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर को जाना पड़ा ‘लाल कोठी’… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.