अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh : रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर प्रहलाद मांझी को ‘लाल कोठी’ यानी जेल जाना पड़ा। प्रहलाद मांझी को ABC ने गिरफ्तार किया है। उसे महज तीन हजार रुपये लेते रंगेहाथ दबोचा गया है। प्रहलाद मांझी हजारीबाग के बड़कागांव में बतौर रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर पोस्टेड है। वह Land Ownership Proof (LPC) यानी स्वामित्व प्रमाण पत्र के लिए घूस मांग रहा था। बकाउल्लाह खान नाम के एक शख्स ने हजारीबाग ACB में लिखित शिकायत दी थी। उनकी ओर से बताया गया था कि जमीन का LPC बनवाने के लिये बड़कागांव अंचल कार्यालय में 10 दिन पहले फार्म जमा किये। इस संबंध में रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर प्रहलाद मांझी से मिले, तो उन्होंने पांच हजार रूपये की मांग की। बकाउल्लाह के आवेदन की सत्यापनकर्ता ने जब जांच की, तो तीन हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप सत्य पाया गया। आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर हजारीबाग ACB ने थाने में मामला दर्ज किया गया। सोमवार को ACB की टीम ने प्रहलाद मांझी को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : आज का दौर ज्ञान-विज्ञान से जुड़कर कृषि क्षेत्र में कदम बढ़ाने का है : शिल्पी
इसे भी पढ़ें : दो बेटियों को जन्म देने वाली रेशमा बालू में गड़ी मिली, पति फरार
इसे भी पढ़ें : यूट्यूबर ज्योति अब NIA की कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर घर की दहलीज पर रेत डाला जमीन कारोबारी का गला
इसे भी पढ़ें : बिजली ठीक करने गये 4 लाइन मैन को लोगों ने समझा चोर, फिर जो किया… जानें
इसे भी पढ़ें : दोस्त के जरिये महिला ने हायर किया शूटर, तीन लाख में करवाया काम तमाम
इसे भी पढ़ें : PM पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का करेंगे उद्घाटन, कब… बता गये सम्राट
इसे भी पढ़ें : JSCA के नये ‘बादशाह’ बने अजय नाथ शाहदेव, किसे कितना मिला वोट… देखें



