Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 11:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो बेटियों को जन्म देने वाली रेशमा बालू में गड़ी मिली, पति फरार
Headlines

दो बेटियों को जन्म देने वाली रेशमा बालू में गड़ी मिली, पति फरार

May 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रेशमा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Palamu : दो बेटियों को जन्म देने वाली विवाहिता रेशमा कुमारी को जीने नहीं दिया गया। बेरहमी से उसका कत्ल कर डेड बॉडी को कोयल नदी में फेंक दिया गया। कोयल नदी लातेहार के गारू प्रखंड में है। शव नदी के पास बालू के नीचे दबा हुआ मिला। करीब तीन-चार दिन तक बालू में गड़े होने के चलते बॉडी की हालत खराब हो चुकी थी। शव के कपड़ों से उसकी शिनाख्त की गयी। रेशमा कुमारी का मायके पलामू के तरहसी में है। वहीं, उसका ससुराल लातेहार के सुकरी में है। उसके पति का नाम मुकेश कुमार बताया गया। फिलहाल वह फरार है। इस संबंध में मृतका के पिता सरयू प्रसाद ने दामाद मुकेश कुमार के अलावा समधी भवानी साहू, समधन वैजयंती देवी, भसुर राजेश प्रसाद, उसकी पत्नी देवंती देवी, ननद गुड़िया गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पति मुकेश गारू प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर है। गारू में ही कमरा लेकर रहता है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। थानेदार पारसमणि मामले में छानबीन कर रहे हैं।

यहां याद दिला दें कि बीते 16 मई को गारू के लुहूरटाड़ स्थित कोयल नदी से रेशमा का शव दफनाये अवस्था में बरामद किया गया था। एक हाथ बाहर निकल जाने पर एक कुत्ते के कारण शव होने की जानकारी मिली थी। तत्काल शव की पहचान नहीं हुई थी। इधर रेशमा के मायके पक्ष ने मीडिया में अज्ञात महिला का शव बरामद होने से संबंधित समाचार चलने के बाद पूरी जानकारी ली और फिर डेड बॉडी को देखकर पहचान की। मायके पक्ष के अनुसार रेशमा डालटनगंज में रहकर अपनी दो बेटियों को पढ़ाती थी। 12 मई को मुकेश दोनों बेटियों को लेने के लिए डालटनगंज आया था। उसके बाद से रेशमा भी गायब हो गई और उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा था।

मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत अन्य लोगों पर दहेज नहीं देने, लगातार दो बेटी होने, मृतका के पति का किसी और महिला से अवैध संबंध होने पर उसका विरोध करने के कारण हत्या कर देने का आरोप लगाया है। रेशमा की शादी 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। उसकी दो बेटी है। बड़ी बेटी क्लास 2, जबकि छोटी वाली यूकेजी में पढ़ती है। इल्जाम है कि रेशमा के साथ उसके भसुर राकेश प्रसाद ने वर्ष 2017 में मारपीट की थी। इस संबंध में मामला दर्ज है और केस चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि मृतका का भसुर नक्सली गतिविधियों से जुड़ा रहता है और मर्डर का भी आरोपित है।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर घर की दहलीज पर रेत डाला जमीन कारोबारी का गला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्टूडेंट एंटरप्रेन्योर्स के इनोवेशन को उड़ान, हर महीने मिलेंगे 37 हजार… जानें कैसे
Next Article यूट्यूबर ज्योति अब NIA की कस्टडी में…

Related Posts

Headlines

10 साल पुराने जमीन के लफड़े में मारा गया रामू, पांच सगे भाई गिरफ्तार

November 1, 2026
झारखंड

जेसोवा मेला : चौथे दिन उतरा गांव का सुकून, रात होते ही गिटार की धुनों पर थिरकी रांची

November 1, 2026
Headlines

मालिक की पत्नी पर गंदी नजर और गल्ले से रोज की चोरी का नतीजा है सेल्समैन का कत्ल, SP क्या बोले… देखें वीडियो

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

10 साल पुराने जमीन के लफड़े में मारा गया रामू, पांच सगे भाई गिरफ्तार

November 1, 2026

जेसोवा मेला : चौथे दिन उतरा गांव का सुकून, रात होते ही गिटार की धुनों पर थिरकी रांची

November 1, 2026

मालिक की पत्नी पर गंदी नजर और गल्ले से रोज की चोरी का नतीजा है सेल्समैन का कत्ल, SP क्या बोले… देखें वीडियो

November 1, 2026

न फीस का डर, न कमरे का किराया… ‘सम्राट विजन’ से यूं गढ़े जा रहे कल के अफसर

November 1, 2026

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.