अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार और झारखंड के लोगों के लिए एक अहम खबर है। सुधा दूध (Sudha Milk) की कीमतों में 22 मई 2025 से इजाफा किया जा रहा है। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (COMFED) ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि सुधा दूध की विभिन्न किस्मों के दामों में ₹2 से ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। कॉम्फेड के अनुसार, फुल क्रीम दूध “सुधा गोल्ड” की कीमत ₹62 से बढ़ाकर ₹65 प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, “सुधा शक्ति” अब ₹55 के बजाय ₹57 प्रति लीटर और गाय का दूध ₹52 से बढ़कर ₹54 प्रति लीटर मिलेगा। बिहार और झारखंड के लिए जारी किए गए दो अलग-अलग आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि केवल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। सुधा के अन्य उत्पाद जैसे घी, दही, लस्सी, पेड़ा आदि की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अमूल ने भी बढ़ाए थे दाम
सुधा से पहले देश की एक और प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने भी इस साल की शुरुआत में दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अमूल के इस फैसले से उसके कई उत्पाद जैसे अमूल स्टैंडर्ड, गोल्ड, भैंस का दूध, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल और ताजा दूध महंगे हो गए थे।
क्यों बढ़े दूध के दाम?
कॉम्फेड के अनुसार, दूध उत्पादन की लागत में लगातार हो रही वृद्धि, पशु चारे की कीमतों में इजाफा और अन्य लॉजिस्टिक कारणों के चलते यह कदम उठाना पड़ा है। उपभोक्ताओं को अब 22 मई से सुधा दूध के नए रेट पर ही दूध उपलब्ध होगा।
| दूध का प्रकार | पुराना मूल्य (₹/लीटर) | नया मूल्य (₹/लीटर) |
| सुधा गोल्ड (फुल क्रीम) | ₹62 | ₹65 |
| सुधा शक्ति | ₹55 | ₹57 |
| गाय का दूध | ₹52 | ₹54 |
इसे भी पढ़ें : शराब घोटाले की जांच CBI से कराने का आदेश दें CM : बाबूलाल मरांडी
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 402 लोगों ने दिल्ली में किया लाइव वोटिंग एक्सपीरिएंस
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 402 लोगों ने दिल्ली में किया लाइव वोटिंग एक्सपीरिएंस

