Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 01:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “मोदी सरकार घर-घर पहुंचाएगी सिंदूर” पर क्या बोल गईं CM ममता बनर्जी… जानें
Headlines

“मोदी सरकार घर-घर पहुंचाएगी सिंदूर” पर क्या बोल गईं CM ममता बनर्जी… जानें

May 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ममता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे वे हर महिला के पति हों। ममता ने यह भी पूछा कि पीएम अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते। हालांकि, उन्होंने इस विषय पर ज्यादा बात नहीं करना चाहा, लेकिन कहा कि उन्हें बोलने के लिए मजबूर किया गया।

ममता ने कहा, “सिंदूर का हर महिला से संबंध है। यह पवित्र माना जाता है और महिलाएं इसे अपने पति के लिए लगाती हैं। मैं ऑपरेशन सिंदूर पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती, लेकिन हर महिला का सम्मान होना चाहिए।”

Advertisement Advertisement

गुरुवार को ही पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक सभा में करीब 32 मिनट तक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान, ममता सरकार के भ्रष्टाचार और केंद्र की नीतियों का जिक्र किया।

सीएम ममता ने पीएम मोदी को आमने-सामने बहस करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि इस बहस में कोई स्क्रिप्ट नहीं होगी और सवालों के जवाब तुरंत देने होंगे। ममता ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी मीडिया को नियंत्रित करते हैं और विभिन्न घटनाओं का गलत इस्तेमाल करते हैं।

ममता ने यह भी पूछा कि क्या पीएम मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तरह ‘ऑपरेशन बंगाल’ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तब बंगाल की आलोचना कर रहे हैं जब राज्य आतंकवाद के खिलाफ केंद्र का समर्थन कर रहा है।

पीएम मोदी की सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ‘ऑपरेशन बांग्ला’ को ऑपरेशन सिंदूर के समान बताते हुए तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। मोदी सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत महिलाओं को उपहार के रूप में सिंदूर दिया जाएगा। यह अभियान 9 जून से शुरू होगा, जो मोदी 3.0 सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें : अब केवल बारकोड स्टीकर वाले ई-रिक्शा और ई-ऑटो चलेंगे: पुलिस कमिश्नर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब केवल बारकोड स्टीकर वाले ई-रिक्शा और ई-ऑटो चलेंगे: पुलिस कमिश्नर
Next Article रोना आंखों के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक… जानिए यहां

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.