News Samvad : भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक पूरा किया। उनकी इस पारी की मदद से भारत ए ने पहले अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 557 रन बनाए।
इंग्लैंड लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन करुण, ध्रुव जुरेल और सरफराज खान ने मिलकर भारत को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। करुण ने 272 गेंदों पर 204 रन बनाए, जिसमें 26 चौके और एक छक्का शामिल था।
भारत ए ने पहले दिन तीन विकेट पर 409 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे दिन लंच के बाद उनकी पारी ऑलआउट हो गई। जुरेल 120 गेंदों पर 94 रन बनाकर आउट हुए, जो शतक से चूक गए। जुरेल और करुण के बीच चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी हुई।
करुण नायर के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। उन्होंने 281 गेंदों पर 204 रन बनाकर पवेलियन लौटे। करुण के आउट होने के बाद शार्दुल ठाकुर भी 27 रन बनाकर आउट हुए। भारत ए ने लंच ब्रेक तक 533 रन बनाए थे।
इंग्लैंड लायंस की ओर से जोश हुल और जमां अख्तर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि एडी जैक ने दो और अजीत डाले तथा रेहान अहमद ने एक-एक विकेट लिया।
करुण नायर की यह पारी उनकी सात साल बाद भारत की सीनियर टीम में वापसी से पहले आई है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। करुण ने इस पारी के साथ अपनी स्थिति को मजबूत किया है और आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को दर्शाया है