अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया है। झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने रांची स्थित जैक सभागार से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की। इस बार साइंस में 79.26 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए।
मंत्री रामदास सोरेन ने रिजल्ट जारी करने के बाद कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। पिछले साल साइंस में 72.79 प्रतिशत रिजल्ट रहा था, जो इस बार बढ़कर 79.2 6 प्रतिशत हो गया। वहीं, कॉमर्स में पिछले साल 90.60 प्रतिशत रिजल्ट रहा था, जो इस बार बढ़कर 91. 02 प्रतिशत हो गया है। इसके लिए विभाग के साथ-साथ छात्र और उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं।
मंत्री ने कहा कि आज देश शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुका है। राज्य गठन के 25 साल हो गये, लेकिन जो शिक्षा व्यवस्था विरासत में मिली थी, वह अपेक्षाकृत कमजोर थी। लेकिन अब समय आ गया है कि हम एक ऐसी सशक्त और समावेशी शिक्षा प्रणाली विकसित करें, जो राज्य के प्रत्येक छात्र तक पहुंचे। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले समय में झारखंड के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अन्य प्रदेशों में जाने की आवश्यकता न पड़े। राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण, तकनीकी, व्यावसायिक, और उच्च शिक्षा की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसे भी पढ़ें : आधी रात आया फोन और टीम के साथ निकल पड़े DSP, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : क्रेडिट कार्ड से खेला कर मंगा लिया AC-फ्रिज और मोबाइल , फिर जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नाबालिग लड़की को बूढ़े शख्स ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने बिहार को दी 48520 करोड़ की शानदार सौगात
इसे भी पढ़ें : अंधविश्वास का दंश झेल रही कौशल्या, न्याय का कर रही इंतजार



