अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। राज्य में फिर एक बार प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है।
राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी कुछ और दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ेगी। 10 जून के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के सक्रिय होने के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के उत्तरी और इससे लगे मध्य भागों में कहीं – कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश साहेबगंज जिले के राजमहल में 32.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोड्डा में 38.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, जमशेदपुर में 38.1, डालटेनगंज में 38.4, बोकारो में 37.5, चाईबासा में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 47 अहम एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार में खपाने की थी तैयारी, गोड्डा में धरा गया… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : इंडिगो फ्लाइट से टकराया गिद्ध, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
इसे भी पढ़ें : DGP ने पलामू DIG नौशाद आलम को दिये टास्क… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : “भईया, गुमला जाना है, ललगुटवा छोड़ दीजियेगा”… फिर लूट ली नाबालिग की आबरू
इसे भी पढ़ें : JLKM सुप्रीमो को चाहिये Z श्रेणी की सुरक्षा, गवर्नर से पार्टी सचिव ने किया आग्रह
इसे भी पढ़ें : जेल में बनाया गैंग, बाहर निकल ताबड़तोड़ किया कांड, पांच गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी का आदिवासियों से प्रेम महज छलावा : सुप्रियो
इसे भी पढ़ें : 15 दिन में बढ़े सांप डसने के मामले, रिम्स में रोज आ रहे स्नेक बाइट के मरीज
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 1700 से अधिक Assistant Teacher की नौकरी खतरे में… जानें



