Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 06:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गढ़वा के इस होटल में होता था गंदा धंधा, SDM ने किया सील
Headlines

गढ़वा के इस होटल में होता था गंदा धंधा, SDM ने किया सील

June 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गढ़वा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa (Nityanand Dubey) : जिस्मफरोशी का गंदा धंधा करने के इल्जाम में जय श्री पैलेस मैरिज हॉल को सील कर दिया गया। यह हॉल गढ़वा के वीरेंद्र तिवारी मार्ग पर स्थित है। यह कार्रवाई आज यानी बुधवार को SDM संजय कुमार से निर्देश पर की गयी। बता दें कि दो रोज पहले गढ़वा के इसी होटल में पुलिस ने रेड मारी थी। रेड में यहां जिस्मफरोशी के गंदे धंधे का खुलासा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने गढ़वा थाना कांड संख्या 249/2025 के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आसपास के लोगों ने SDM से होटल को सील करने की मांग की थी। जिसके बाद बुधवार को होटल परिसर का फिर से जायजा लिया गया। इस दौरान कई संदिग्ध गतिविधियां फिर सामने आईं। SDM ने मामले की आगे जांच के आदेश दिए। इसके बाद BDO कुमार नरेंद्र नारायण, CO सफी आलम, थानेदार बृज कुमार और नगर परिषद के अधिकारी समेत टीम ने होटल को सील कर दिया।

सील करने के दौरान होटल के एक अन्य हिस्से में एक महिला किराएदार के कमरे के बाहर डुप्लीकेट पैकिंग सामग्री और कच्चे माल पाए गए। पूछताछ के बाद उस कमरे को भी एहतियातन सील कर दिया गया है। जांच के लिए अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं।

auto

अन्य होटलों पर भी होगी कार्रवाई

SDM संजय कुमार ने अन्य होटल संचालकों को चेतावनी दी है कि वे नगर परिषद और पर्यटन विभाग से पंजीकरण कराएं। साथ ही, होटल परिसर में CCTV कैमरे, स्टोरेज और आगंतुकों की ID सहित पूरी जानकारी रखना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले होटलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में SDM संजय कुमार, SDPO नीरज कुमार, प्रशिक्षु DSP चिरंजीवी मंडल और गढ़वा थाना पुलिस बल शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं रांची की दिग्गज स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन, क्या बोले… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्रिकेट खेलने में हुआ झगड़ा और चली गयी एक बच्चे की जान
Next Article नशे के दो सौदागर गिरफ्तार, माल जब्त

Related Posts

Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.