Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 01:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोहलत खत्म होते ही चला बुलडोजर, 1200 घर होंगे जमींदोज
Headlines

मोहलत खत्म होते ही चला बुलडोजर, 1200 घर होंगे जमींदोज

June 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बुलडोजर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

New Delhi : दिल्ली के कालकाजी स्थित करीब 12 सौ घरों को जमींदोज करने की शुरुआत हो गई है। बुलडोजर एक्शन मोड में आ गया है। इससे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने लिखा, ‘सुबह-सुबह 5 बजे से भूमिहीन कैम्प में भाजपा का बुलडोज़र चलना शुरू हो गया। सीएम रेखा गुप्ता जी आपने तो 3 दिन पहले कहा था कि एक भी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा। तो फिर भूमिहीन कैम्प पर बुलडोज़र क्यों चल रहा है?’

ग़रीब विरोधी पार्टी है बीजेपी‼️

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने कहा था, दिल्ली में एक भी झुग्गी को छुआ तक नहीं जाएगा लेकिन आज यहां भूमिहीन कैंप पर सुबह 5 बजे से बुलडोजर चल रहा है।

बीजेपी की DDA और दिल्ली सरकार ने कोर्ट में अपने बड़े-बड़े वकील इन गरीबों के ख़िलाफ़ खड़े किए और कहा… pic.twitter.com/ob2PNKrGcj

— AAP (@AamAadmiParty) June 11, 2025

दिल्ली के कालकाजी इलाके में मौजूद भूमिहीन कैंप में बड़ी संख्या में झुग्गियां हैं। यहां बहुत सी झुग्गियों को डीडीए की जमीन पर अतिक्रमण करके बनाया गया है। हाई कोर्ट ने इन्हें तोड़ने की मंजूरी दी थी, जिसके बाद डीडीए की ओर से नोटिस चस्पा किया गया था। नोटिस में कहा गया था कि 10 जून तक झुग्गियों को खाली कर दिया जाए, इसके बाद ध्वस्तीकरण शुरू होगा।दिल्ली के कालकाजी में नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद बुधवार सुबह-सुबह बुलडोजर ऐक्शन का आगाज हो गया। हाई कोर्ट से मिली मंजूरी के बाद कालकाजी भूमिहीन कैंप की झुग्गी बस्ती में 1200 घरों को तोड़ा जा रहा है।

भारी संख्या में फोर्स तैनात

विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवान भी मौजूद हैं। डीडीए की ओर से यहां तीन दिनों के भीतर झुग्गी खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया था। बुलडोजर ऐक्शन को लेकर नोटिस चिपकाए जाने के बाद यहां राजनीति तेज हो गई थी। एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को यहां हिरासत में ले लिया गया था। बुलडोजर ऐक्शन की शुरुआत के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को याद दिलाया कि उन्होंने कहा था कि मकान दिए बिना झुग्गियों को नहीं तोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह सेंट्रल जेल में रेड, क्या मिला… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह सेंट्रल जेल में रेड, क्या मिला… जानें
Next Article RJD सुप्रीमो लालू यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 78 किलो का लड्डू केक

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.